Sarkari Naukri 2021 LIVE : व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
{"_id":"61302e106ad0df1f6b2310fe","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-job-alert-results-news-updates-2-september-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE : व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 02 Sep 2021 08:18 PM IST
वर्तिका तोलानी
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 02 Sep 2021 08:18 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:18 PM, 02-Sep-2021
Govt Job : ऐसे करें APSET 2021 के लिए आवेदन
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- apset.net.in पर जाएं।
- होमपेज स्क्रीन पर दिखाई दे रहे APSET 2021 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नई विंडो पॉप अप होगी।
- उम्मीदवारों को पंजीकरण करने से पहले पहले निर्देश पढ़ना चाहिए।
- इसके बाद उम्मीदवार आवश्यक विवरण के साथ अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।
- उम्मीदवार आवेदन पत्र के लिए शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।
- उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म की एक प्रति रखनी चाहिए।
07:17 PM, 02-Sep-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: APSET 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां
- APSET 2021 बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 13 सितंबर, 2021
- 5,000 रुपये विलंब शुल्क और पंजीकरण शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 08 अक्तूबर, 2021
- APSET 2021 एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि : 22 अक्तूबर, 2021
- APSET 2021 परीक्षा की तिथि : 31 अक्तूबर, 2021
विज्ञापन
06:31 PM, 02-Sep-2021
APSET 2021 ने व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर के पद के लिए भर्ती
व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती हेतु आंध्र प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से मास्टर डिग्री पूरी करनी चाहिए। या उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, पीएचडी डिग्री या जिनके पास यूजीसी नेट की पात्रता है, वे भी उपरोक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ओसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों के लिए फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है।
05:35 PM, 02-Sep-2021
सरकारी नौकरी 2021: व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती
आंध्र प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा, APSET 2021 ने व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर के पद के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन apset.net.in पर शुरू हो चुके हैं। एपी एसईटी 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर, 2021 है।
04:42 PM, 02-Sep-2021
सरकारी नौकरी लाइव : एमपीएससी अधीनस्थ सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2021
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग द्वारा एमपीएससी प्रीलिम्स 2021 की अधीनस्थ सेवा परीक्षा 04 सितंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार परीक्षा कार्यक्रम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे परीक्षा का विवरण यहां mpsc.gov.in देख सकते हैं। एमपीएससी प्रारंभिक परीक्षा-2021 के तहत 806 रिक्तियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें पुलिस सब इंस्पेक्टर, सहायक अनुभाग अधिकारी और कर निरीक्षक शामिल हैं।
03:58 PM, 02-Sep-2021
Sarkari Naukri: अभ्यर्थी ऐसे भेज सकते हैं आवेदन
नेवल शिप रिपेयर यार्ड अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों को "एडमिरल सुपरिटेंडेंट (प्रभारी अधिकारी के लिए), अपरेंटिस ट्रेनिंग स्कूल, नेवल शिप रिपेयर यार्ड, नेवल बेस, कोच्चि - 682004" पर सामान्य डाक द्वारा आवेदन भेजने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:16 PM, 02-Sep-2021
सरकारी नौकरी: 1 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
यह भर्ती प्रक्रिया कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायता जैसे विभिन्न ट्रेडों के 230 पदों को भरने के लिए है। योग्य उम्मीदवार भर्ती के लिए 1 अक्टूबर 2021 को या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
02:10 PM, 02-Sep-2021
Sarkari job: भारतीय नौसेना ने निकली भर्तियां
भारतीय नौसेना, अपरेंटिस ट्रेनिंग स्कूल, नेवल शिप रिपेयर यार्ड, कोच्चि ब्लेयर द्वारा अपरेंटिस के पद पर भर्ती के संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई है। भर्ती अधिसूचना रोजगार समाचार पत्र दिनांक 21 अगस्त से 27 अगस्त 2021 में प्रकाशित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफ़लाइन मोड के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में पदों के लिए आवेदन पत्र भरें।
01:00 PM, 02-Sep-2021
सरकारी नौकरी: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से 03 सितंबर से 02 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए, आपको 'ऑनलाइन आवेदन करें' पर क्लिक करना होगा या https://sso.rajasthan.gov.in वेबसाइट के माध्यम से लॉग इन करना होगा और फिर एक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन भरना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन जमा करने के बाद ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट ले लें।
11:56 AM, 02-Sep-2021
Sarkari Naukri Live 2021: 2 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 03 सितंबर 2021ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 02 अक्टूबर 2021