Sarkari Naukri 2021 LIVE : भारतीय नौसेना में दसवीं पास युवाओं के लिए मौका, यहां देखिए डिटेल्स
{"_id":"6168e682d0014b7f4f31b32e","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-job-alert-results-news-updates-15-october-2021-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE : भारतीय नौसेना में दसवीं पास युवाओं के लिए मौका, यहां देखिए डिटेल्स","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 15 Oct 2021 07:50 PM IST
वर्तिका तोलानी
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 15 Oct 2021 07:50 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021:अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
sarkari naukri
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
07:48 PM, 15-Oct-2021
सरकारी नौकरी: वेतन क्या रहेगा
ट्रेनिंग के दौरान 14,600 प्रति महीना, ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवार को रक्षा विभाग मैट्रिक्स के लेवल 3 के आधार पर 21,700- Rs.69,100 रुपए वेतन दिए जाएंगे। इसके अलावा मिलीट्री सर्विस पे(एमएसपी) 5200 रुपए प्रति महीना और डीए। अधिक जानकारी के लिए joinindiannavy.gov.in पर जा सकते हैं।06:52 PM, 15-Oct-2021
sarkari naukri 2021: क्या रहेगा परीक्षा पैटर्न
परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमे विज्ञान, गणित और सामान्य ज्ञान के प्रश्न होंगे। प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होंगे और इनका स्तर 10वीं का होगा। इसका सिलेबस www.joinindiannavy.gov.in पर उपलब्ध है। परीक्षा के दिन ही उम्मीदवारों का शारीरिक परीक्षण होगा। इसमें उम्मीदवारों को 7 मिनट में 1.6 किमी की दौड़, 20 उठक-बैठक और 10 पुश-अप करने होंगे।
विज्ञापन
05:54 PM, 15-Oct-2021
sarkari job: शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
भारतीय नौसेना के इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों का देश के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा में पास होना जरूरी है। उम्मीदवार की जन्मतिथि 1 अप्रैल 2002 से 31 मार्च 2005 के बीच होनी चाहिए।उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।04:38 PM, 15-Oct-2021
सरकारी नौकरी: भारतीय नौसेना ने दसवीं पास युवाओं के लिए निकाली हैं भर्तियां
भारतीय नौसेना (इंडियन नेवी) में दसवीं पास कर चुके युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। नौसेना ने अपने 300 पदों पर 10वीं पास युवाओं के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और 29 अक्तूबर 2021 से इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।03:43 PM, 15-Oct-2021
Sarkari Naukri: यह है अधिसूचना की डायरेक्ट लिंक
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी / एसटी / ओबीसी / भूतपूर्व सैनिक / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 100 रुपये लागू होंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
02:27 PM, 15-Oct-2021
Sarkari job: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन
उम्मीदवारों को अपने पूरी तरह से भरे हुए आवेदन पत्र जमा करने की आवश्यकता है, इच्छुक उम्मीदवार पुलिस मुख्यालय पणजी-गोवा, मापुसा पुलिस स्टेशन, बिचोलिम पुलिस स्टेशन, पोंडा पुलिस स्टेशन, कर्चोरम पुलिस स्टेशन, मडगांव टाउन पुलिस स्टेशन, वास्को पुलिस स्टेशन में 10.00 बजे के बीच आवेदन जमा कर सकते हैं। सभी कार्य दिवसों में प्रातः से सायं 5.00 बजे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:12 PM, 15-Oct-2021
सरकारी नौकरी: इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती
गोवा पुलिस भर्ती अभियान का उद्देश्य पुलिस कांस्टेबल, 6 फार्मासिस्ट, 2 स्टेनोग्राफर, 5 लोअर डिवीजन क्लर्क, 4 नाई, 3 धोबी (लॉन्ड्रीमैन), 3 नर्सिंग असिस्टेंट, 14 मेस सर्वेंट और 2 स्वीपर के कुल 734 पदों को भरना है। यह रिक्तियां गोवा पुलिस की इंडिया रिजर्व बटालियन के अंतर्गत निकाली गई हैं।
12:25 PM, 15-Oct-2021
Sarkari Naukri Live 2021: गोवा पुलिस ने निकाली भर्तियां
पुलिस महानिदेशक, गोवा ने पुलिस कांस्टेबल (सशस्त्र पुलिस), फार्मासिस्ट, क्लर्क और अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 8 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं. आधिकारिक भर्ती अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट Citizen.goapolice.gov.in पर उपलब्ध है।
11:20 AM, 15-Oct-2021
Sarkari Job: यह है निर्धारित आयु सीमा
1 जनवरी, 2021 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए सरकार के मानदंडों के अनुसार आयु में छूट होगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
10:01 AM, 15-Oct-2021
Sarkari Naukri: 5 नवंबर तक करें आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आरआरसी (ईसीआर) की आधिकारिक वेबसाइट www.rrcecr.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए विस्तृत निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 नवंबर, 2021 है।