Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकार ने कई पदों पर निकालीं भर्तियां, फौरन करें आवेदन
{"_id":"6111dbd88ebc3e7a6340d519","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-job-alert-results-news-updates-10-august-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकार ने कई पदों पर निकालीं भर्तियां, फौरन करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 10 Aug 2021 08:42 PM IST
वर्तिका तोलानी
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Tue, 10 Aug 2021 08:42 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को बता दें कि अगर लगन सच्ची और मेहनत करने की इच्छा हो तो सरकारी मिलना बेहद आसान है। बस जरूरत है तो सही अवसर की। इसलिए amarujala.com यहां आपको केंद्र और राज्य सरकारों के अधीन विभिन्न विभागों में निकालीं गई भर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं तो उस लिहाज लीहाज से यह खबर आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पढ़िए...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:41 PM, 10-Aug-2021
सरकारी भर्ती 2021: इंडिया पोस्ट में 2300 से ज्यादा नौकरियां
अन्य जानकारियां
आयु सीमा - 20 जुलाई 2021 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं एससी/एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, पीडब्ल्यूडी ओबीसी और पीडब्ल्यूडी एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को क्रमशः 5, 3, 10, 13 और 15 साल की छूट दी गई है।
शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी के साथ दसवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही न्यूनतम 60 दिनों का बेसिक कम्प्यूटर ट्रेनिंग कोर्स सर्टिफिकेट होना चाहिए।
आयु सीमा - 20 जुलाई 2021 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं एससी/एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, पीडब्ल्यूडी ओबीसी और पीडब्ल्यूडी एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को क्रमशः 5, 3, 10, 13 और 15 साल की छूट दी गई है।
शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी के साथ दसवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही न्यूनतम 60 दिनों का बेसिक कम्प्यूटर ट्रेनिंग कोर्स सर्टिफिकेट होना चाहिए।
07:56 PM, 10-Aug-2021
सरकारी भर्ती 2021: इंडिया पोस्ट में 2300 से ज्यादा नौकरियां
महत्वपूर्ण तिथियां -
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 20 जुलाई, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 19 अगस्त, 2021
आवेदन शुल्क - आवेदन करने के लिए सभी अभ्यर्थियों को 100 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
06:52 PM, 10-Aug-2021
सरकारी नौकरी लाइव : स्नातक कर सकते हैं आवेदन
किसी भी विषय में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को न्यूनतम 14 हजार रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।
05:45 PM, 10-Aug-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती
इंडिया पोस्ट की ओर से चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक (डीएस) के कुल 2357 पदों पर की जाएगी। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
04:38 PM, 10-Aug-2021
Govt Jobs: यहां निकलीं 2300 से ज्यादा नौकरियां
सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय डाक सेवा विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। विभाग की ओर से यह भर्ती पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल में की जा रही है।
03:27 PM, 10-Aug-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: रेलवे में निकलीं हैं भर्तियां
भारतीय रेलवे भर्ती सेल ने अपरेंटिस के 1600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryi.org पर जाकर अपरेंटिस के 1664 रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:41 PM, 10-Aug-2021
Govt Jobs: 18 वर्ष से ऊपर वाले कर सकते हैं अप्लाई
पीजीसीआईएल अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं।
01:31 PM, 10-Aug-2021
Sarkari Naukri: जारी है आवेदन की प्रक्रिया
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 21 जुलाई, 2021
- आवेदन करने की अंतिम तिथि - 20 अगस्त, 2021
12:31 PM, 10-Aug-2021
सरकारी नौकरी: इन पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन
- उत्तरी क्षेत्र - I, फरीदाबाद - 134
- उत्तर पूर्वी क्षेत्र, शिलांग - 127
- पश्चिमी क्षेत्र - II, वडोदरा - 115
- दक्षिणी क्षेत्र - II, बेंगलुरु - 114
- पश्चिमी क्षेत्र - I, नागपुर - 112
- उत्तरी क्षेत्र - III, लखनऊ - 96
- उत्तरी क्षेत्र - II, जम्मू - 83
- पूर्वी क्षेत्र - I, पटना - 82
- दक्षिणी क्षेत्र - I, हैदराबाद - 76
- पूर्वी क्षेत्र - II, कोलकाता - 74
- ओडिशा परियोजनाएं, भुवनेश्वर - 53
- कॉर्पोरेट केंद्र, गुरुग्राम - 44
11:23 AM, 10-Aug-2021
Sarkari job: पीजीसीआईएल ने निकालीं बंपर भर्तियां
पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने अपरेंटिस के 1,110 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.powergrid.in के जरिए 20 अगस्त, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।