07:51 PM, 16-May-2021
यूपीएससी : परीक्षाओं और साक्षात्कार का संशोधित शेड्यूल जल्द
यूपीएससी भर्ती परीक्षाओं और साक्षात्कार का संशोधित शेड्यूल यूपीएससी की वेबसाइट पर जल्द जारी किया जाएगा। स्थगित परीक्षाओं और इंटरव्यू शुरू होने से 15 दिन पहले उम्मीदवारों को सूचित किया जाएगा। गौरतलब है कि सिविल सेवा परीक्षा 2020 के साक्षात्कार 26 अप्रैल से 18 जून 2021 तक होने थे। साक्षात्कार यूपीएससी ऑफिस, धौलपुर हाऊस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली में होने हैं।प्रवर्तन अधिकारी - लेखा अधिकारी के 421 पदों के लिए भर्ती परीक्षा भी स्थगित हो गई है।
06:50 PM, 16-May-2021
Govt Jobs: रेलवे में कोरोना वॉरियर्स की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी
सेंट्रल रेलवे ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कॉन्ट्रेक्ट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स (CMP) के विभिन्न पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 12, 24 मई और 09, 22 जून 2021 को वॉक-इन- इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 12 बजे, भारत रत्न बाबासाहेब आंबेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल, सेंट्रल रेलवे, भायकला, मुंबई - 400027 पर पहुंचना होगा।
06:15 PM, 16-May-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : एसबीआई फार्मासिस्ट परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 23 मई को आयोजित होने वाली एसबीआई फार्मासिस्ट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 200 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। जिसमें जनरल अवेयरनेस, अंग्रेजीख् क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय से 25 सवाल आएंगे। वहीं व्यावसायिक ज्ञान अनुभाग से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा।
05:10 PM, 16-May-2021
SBI Clerk 2021 : एसबीआई ने बढ़ाई क्लर्क भर्ती की आवेदन सीमा
एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा अप्रैल में क्लर्क के 5000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। कोरोना महामारी और लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए बैंक ने क्लर्क के कुल 5327 पदों पर भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। आवेदन की प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हुई थी। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20, मई, 2021 तक बढ़ा दी गई है।
04:20 PM, 16-May-2021
Govt Jobs: भारतीय डाक के 4368 पदों पर होंगी भर्तियां
भारतीय डाक ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस), शाखा पोस्ट मास्टर (बीपीएम) और सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) के 4368 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बिहार और महाराष्ट्र पोस्टल सर्किल के क्रमश: 1940 और 2428 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट appost.in या appost.in/gdsonline पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन पदों के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
03:42 PM, 16-May-2021
सरकारी नौकरी : प्रस्तावित सभी भर्ती परीक्षाएं स्थगित
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने कोरोना संक्रमण के चलते मई माह में प्रस्तावित सभी भर्ती परीक्षाओं को स्थगित करने का एलान किया है। आदेश के मुताबिक 21 और 22 मई को होने वाली सभी परीक्षाओं को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। अब आयोग द्वारा नई तारीखों का एलान परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले किया जाएगा।
02:22 PM, 16-May-2021
शिक्षा मंत्रालय में कंप्यूटर ऑपरेटर और क्लर्क समेत कई पदों पर नौकरियां निकलीं हैं। अधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती शिक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाली नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NEIPA) में की जाएंगी। बता दें इन पदों पर आवेदन करने का आज यानी 16 मई 2021 को अंतिम मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
01:41 PM, 16-May-2021
सरकारी नौकरी: इस विभाग में 500 से भी ज्यादा पदों पर निकली हैं नौकरियां
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड में विभिन्न पदों पर नौकरियां निकली हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट, इन्वेस्टिगेटर आदि के 567 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट becilmol.cbtexam.in पर जाकर 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
12:31 PM, 16-May-2021
Sarkari Naukri 2021: एसबीआई के विभिन्न पदों पर होंगी भर्तियां
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 5327 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। क्लर्क भर्ती 2021 अधिसूचना के अनुसार 27 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री धारी अभ्यर्थी एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
11:27 AM, 16-May-2021
सरकारी नौकरी: पंजाब के युवाओं के लिए निकलीं हैं बंपर भर्तियां
अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड पंजाब (पीएसएसएसबी) ने 847 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती वार्डर और मैट्रॉन के विभिन्न पदों पर की जाएगी। 10 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बारहवीं कक्षा पास अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 34 हजार रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।