फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukari Results 2023 Live: सीआरपीएफ में आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, NIA में नौकरी, ऐसे करना होगा अप्लाई

Wed, 25 Jan 2023 06:38 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 25 Jan 2023 06:38 PM IST
खास बातें

Jobs Notification 2023 Live: बैंकिंग की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। कई बैंकों में इस समय भर्तियां चल रही हैं। एनएचपीसी लिमिटेड की ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। 

 

विज्ञापन
Sarkari Naukari Results 2023 Live ssc crpf upsc jobs board exam ibps so update in hindi news
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

06:30 PM, 25-Jan-2023

Jobs Update NHPC Recruitment Last Date

एनएचपीसी लिमिटेड में ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी ऑफिसर के पदों पर भर्ती में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे आज ही इसे कर लें। क्योंकि 25 जनवरी, 2023 आवेदन करने की आखिरी तारीख है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 295 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि SC,ST,ESM,PH श्रेणी के उम्मीदवारों को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा।  
05:05 PM, 25-Jan-2023

NHPC Registration Last Date 2023

एनएचपीसी लिमिटेड में ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार एनएचपीसी की आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पांच जनवरी से चल रही है। 

विज्ञापन
03:56 PM, 25-Jan-2023

TBSE Tripura Board Exam 10th-12th Datesheet 2023 Out

त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) ने मार्च और अप्रैल में होने वाली माध्यमिक (कक्षा 10) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षा के लिए टाइम-टेबल जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षा के लिए पहले से पंजीकृत छात्र टीबीएसई बोर्ड की समय सारिणी 2023 को आधिकारिक वेबसाइट tbse.tripura.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
03:26 PM, 25-Jan-2023

CISF Recruitment 2023

सीआईएसएफ की इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 फरवरी 2023 है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 451 पद भरे जाएंगे।
02:57 PM, 25-Jan-2023

CISF Recruitment 2023

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने कॉन्सटेबल/ड्राइवर और कॉन्सटेबल/ ड्राइर-कम-पम्प-ऑपरेटर) के पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं।

 
02:07 PM, 25-Jan-2023

SGPGIMS recruitment 2023 इन पदों पर भर्तियां

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य एसजीपीजीआई लखनऊ में खाली 905 पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। एससी के 191 पद, एसटी के 19 पद, ओबीसी के पद 243, ईडब्ल्यूएस के 90 पद, अनारक्षित के 362 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जो अंग्रेजी भाषा में होगी।  इस भर्ती के लिए आवेदकों की आयु सीमा एक जनवरी, 2023 को 18 से 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
02:05 PM, 25-Jan-2023

SGPGIMS recruitment 2023

संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS) लखनऊ ने नर्सिंग ऑफिसर (पहले 'सिस्टर ग्रेड- II') के पदों के पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार एसजीपीजीआई की आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाकर आज यानी पांच जनवरी 2023 से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।  आवेदन की प्रक्रिया 25 जनवरी, 2023 तक जारी रहेगी। 
01:46 PM, 25-Jan-2023

CRPF Post Details भर्ती विवरण

इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 04 जनवरी, 2023 से सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी, 2023 है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1458 पदों को भरना है, जिनमें से 143 रिक्तियां एएसआई (स्टेनो) के पद के लिए और 1315 हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) पदों के लिए हैं।

01:43 PM, 25-Jan-2023
CRPF Recruitment Registration Last Date 2023 Extended: केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) और हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। आज यानी 25 जनवरी 2023 को समाप्त हो रही थी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे अब सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 04 जनवरी, 2023 से शुरू है।
12:24 PM, 25-Jan-2023
CRPF Recruitment Registration Last Date Extended 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) और हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा आज यानी 25 जनवरी 2023 को समाप्त हो रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे आज ही सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 04 जनवरी, 2023 से शुरू है, जो आज खत्म हो रही है। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed