Sarkari Naukari 2023 Live: सरकारी नौकरी पाने का सपना करें साकार, आज ही इन भर्तियों के लिए करें अप्लाई
Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां चल रही हैं। इन भर्तियों में से कई के लिए अप्लाई करने की आज अंतिम तिथि है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार फटाफट यहां बताई भर्तियों के लिए अप्लाई कर दें।
लाइव अपडेट
UKPSC Drug Inspector Recruitment
UPPSC Recruitment 2023
AIIMS Recruitment 2023
HPC Recruitment 2023 Last Date:
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) में मैकेनिकल इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट और अन्य विभिन्न पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया का आज यानी 18 सितंबर 2023 आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.hindustanpetroleum.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान विभिन्न इंजीनियरिंग ब्रांच सहित अन्य पदों की 276 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
Teacher Recruitment 2023
ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जूनियर शिक्षकों के 20,000 पदों पर बंपर भर्ती चल रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है। आयु सीमा 18 से 38 वर्ष के बीच है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट - osepa.odisha.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
MPSC Assistant Professor Recruitment 2023
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने कला निदेशालय के तहत सरकारी कला महाविद्यालय में विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर 03 अक्तूबर रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
IDBI Junior Assistant Manager Recruitment
भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 600 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट - www.idbibank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की और शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2023 तक है।
SBI SCO Recruitment 2023
भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों के लिए भी योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती अभियान 442 प्रबंधकीय और विशेषज्ञ पदों को भरेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर, 2023 है। योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक साइट - sbi.co.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Field Engineer Recruitment 2023
एसजेवीएन लिमिटेड ने फील्ड इंजीनियर और फील्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के माध्यम से फील्ड इंजीनियर और फील्ड ऑफिसर के 153 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र सबमिट करने की अंतिम तिथि 9 अक्तूबर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - sjvn.nic.in के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
IIT Dhanbad Professor Recruitment 2023
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी धनबाद ने असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर भर्ती शुरू कर रखी है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 अक्तूबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - www.iitism.ac.in के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।