Sarkari Naukari 2023 Live: शिक्षा-रेलवे और बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का मौका, निकलीं बंपर भर्तियां
Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: जूनियर टीचर, असिस्टेंट प्रोफेसर, आरबीआई असिस्टेंट और वन दरोगा सहित कई सरकारी विभागों में विभिन्न पदों के लिए भर्ती चल रही है। सरकारी नौकरी का सपना पूरा करने का यह सुनहरा मौका है। खबर में डिटेल पढ़ें...
लाइव अपडेट
NSIC Assistant Manager Recruitment 2023
MPSC Assistant Professor Recruitment 2023
MP Police Constable Answer Key
UPSSSC Jr Assistant Recruitment
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने जूनियर असिस्टेंट, क्लर्क, असिस्टेंट लेवल 3 सहित 3,831 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 03 अक्तूबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 3831 रिक्तियों को भरना है।RBI Assistant 2023
भारतीय रिजर्व बैंक ने सहायक भर्ती, 2023 के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 4 अक्तूबर तक आधिकारिक वेबसाइट - Opportunities.rbi.org.in पर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। RBI के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य असिस्टेंट के कुल 450 रिक्त पदों को भरना है।IDBI Junior Assistant Manager Recruitment
भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 600 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की और शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2023 तक है। आवेदकों की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Lecturer Recruitment 2023
राज्य चयन बोर्ड, ओडिशा की तरफ से लेक्चरर के 1065 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएसबी ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट ssbodish.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर 2023 तक है।
Teacher Recruitment 2023:
ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जूनियर शिक्षकों के 20,000 पदों पर बंपर भर्ती की शुरुआत हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है। आयु सीमा 18 से 38 वर्ष के बीच है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट - osepa.odisha.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
CIL MT Recruitment 2023
कोल इंडिया लिमिटेड में खनन, सिविल और भूविज्ञान विषयों में मैनेजमेंट ट्रेनी के 560 पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार GATE-2023 स्कोर के आधार पर कोल इंडिया (CIL) मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अक्तूबर 2023 शाम छह बजे तक है।
NSIC Assistant Manager Recruitment 2023
राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (NSIC) ने सहायक प्रबंधक के पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 51 सहायक प्रबंधक रिक्तियों को भरना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 सितंबर शाम 6.00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट www.nsic.co.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।