10:42 AM, 31-Aug-2023
National Seeds Corporation Limited Recruitment
नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 89 जूनियर ऑफिसर, मैनेजमेंट ट्रेनी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.indiaseeds.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 28 अगस्त से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2023 तक है।
09:54 AM, 31-Aug-2023
JKPSC Civil Judge Recruitment 2023
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने अधीनस्थ न्यायपालिका में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 सितंबर, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदक 18 से 20 सितंबर तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे।
08:37 AM, 31-Aug-2023
IOCL Apprentice Recruitment 2023
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में 490 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2023 तक है।
07:45 AM, 31-Aug-2023
Indian Coast Guard Assistant Commandant Recruitment
भारतीय तटरक्षक बल ने असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जॉइन इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट join Indiancoastguard.cdac.in पर जाकर एक सितंबर 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2023 तक है।
07:42 AM, 31-Aug-2023
Sarkari Naukari Result Live: कोस्ट गार्ड और रेलवे सहित कई क्षेत्रों में नौकरी का अवसर, जानें भर्ती प्रक्रिया
RRC CR Apprentice Recruitment 2023: रेलवे भर्ती सेल,मध्य रेलवे ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। रेलवे में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी सीआर की आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती पंजीकरण की प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर, 2023 तक है।