Sarkari Result Live Updates: एम्स,यूसीआईएल में निकलीं भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी हर अपडेट
{"_id":"64cc8914746e74346102f7e9","slug":"sarkari-naukari-result-2023-live-updates-check-latest-government-job-notification-date-application-eligibility-2023-08-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Result Live Updates: एम्स,यूसीआईएल में निकलीं भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी हर अपडेट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 04 Aug 2023 05:20 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 04 Aug 2023 05:20 PM IST
खास बातें
Sarkari Result Live Updates: पटना हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती चल रही है। इसके साथ ही एसएससी, बैंक, सेना में नौकरी का शानदार मौका है। इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइटों पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
05:20 PM, 04-Aug-2023
SECR Recruitment 2023
रेलवे में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की तरफ से साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) में एक हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2023 तक है। रेलवे की ये भर्तियां जनरल डिपार्टमेंटल कांपटीटिव एग्जाम यानी जीडीसीई (GDCE) कोटा के तहत भरी जाएंगी
04:34 PM, 04-Aug-2023
NIACL AO Registration 2023
न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट और विशेषज्ञ) (स्केल I) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 01 अगस्त से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 अगस्त, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट www.newindia.co.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
04:33 PM, 04-Aug-2023
IBPS SO Recruitment 2023
बैंकिंग की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने विशेषज्ञ अधिकारियों (SO) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 अगस्त, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेगदन की प्रक्रिया 01 अगस्त 2023 से शुरू हो चुकी है।
02:23 PM, 04-Aug-2023
India Post GDS Recruitment 2023
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त तक है। इसके बाद आवेदन पत्र में संपादन या सुधार विंडो 24 अगस्त से 26 अगस्त तक सक्रिय रहेगी।
02:22 PM, 04-Aug-2023
India Post GDS Recruitment 2023
देशभर में डाक विभाग ने बंपर भर्तियां जारी की हैं। डाक विभाग में नौकरी के इच्छुक 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), सहायक ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 03 अगस्त 2023 से शुरू हो चुकी है।
01:34 PM, 04-Aug-2023
IBPS SO Recruitment पदों का विवरण
- कृषि क्षेत्र अधिकारी (स्केल-I): 500 पद
- मानव संसाधन/कार्मिक अधिकारी (स्केल-I): 31 पद
- आईटी अधिकारी (स्केल-I): 120 पद
- लॉ ऑफिसर (स्केल-I): 10 पद
- मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-I): 700 पद
- राजभाषा अधिकारी (स्केल-I): 41 पद
विज्ञापन
विज्ञापन
01:34 PM, 04-Aug-2023
IBPS SO Recruitment 2023
बैंकिंग की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने विशेषज्ञ अधिकारियों (SO) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 अगस्त, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेगदन की प्रक्रिया 01 अगस्त 2023 से शुरू हो चुकी है।
01:17 PM, 04-Aug-2023
ITBP Constable Recruitment 2023
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) ग्रुप 'सी' गैर-राजपत्रित (गैर-मंत्रिस्तरीय) पदों के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर अब 10 अगस्त रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
12:54 PM, 04-Aug-2023
JIPMER Recruitment 2023
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2023 तक है।
12:18 PM, 04-Aug-2023
Rajasthan Police Constable
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल में बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। अगर आप पुलिस भर्ती की योग्यताओं को पूरी करते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। राजस्थान पुलिस ने 3578 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 07 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट Police.rajasthan.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त, 2023 तक है।