Sarkari Result Live Updates: डीयू में प्रोफेसर-एसएससी में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
{"_id":"64c8a7d83cca6cceae062b5b","slug":"sarkari-naukari-result-2023-live-updates-check-latest-government-job-notification-date-application-eligibility-2023-08-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Result Live Updates: डीयू में प्रोफेसर-एसएससी में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 01 Aug 2023 05:54 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 01 Aug 2023 05:54 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukari Result 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इसके साथ ही राजस्थान हाईकोर्ट, एसएससी में सब इंस्पेक्टर पदों पर आवेदन का मौका है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी sarkari naukari
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
05:46 PM, 01-Aug-2023
IBPS PO Recruitment बैंक में भर्ती
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। पीओ पद के लिए कुल 3049 रिक्तियां हैं। आईबीपीएस पीओ के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज, 1 अगस्त से शुरू हो रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ibps.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
04:22 PM, 01-Aug-2023
RITES Recruitment 2023
रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) ने भारत के रेल मंत्रालय के तहत ड्राफ्ट्समैन और विभिन्न अन्य रिक्तियों के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 07 अगस्त शाम 5.00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट rites.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
03:27 PM, 01-Aug-2023
IBPS SO Recruitment 2023
बैंकिंग की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने विशेषज्ञ अधिकारियों (SO) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 अगस्त, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेगदन की प्रक्रिया 01 अगस्त 2023 से शुरू हो चुकी है।
03:07 PM, 01-Aug-2023
NIT Silchar Recruitment रिक्तियों का विवरण
-
रजिस्ट्रार: 01 पद
-
लाइब्रेरियन: 01 पद
-
असिस्टेंट रजिस्ट्रार: 02 पद
-
तकनीकी अधिकारी: 01 पद
-
तकनीकी सहायक: 23 पद
-
जूनियर इंजीनियर: 06 पद
-
एसएएस असिस्टेंट: 02 पद
-
अधीक्षक: 07 पद
-
वरिष्ठ तकनीशियन: 14 पद
-
वरिष्ठ सहायक: 08 पद
-
स्टेनोग्राफर: 01 पद
-
तकनीशियन: 28 पद
-
जूनियर असिस्टेंट: 15 पद
03:05 PM, 01-Aug-2023
NIT Silchar Recruitment 2023
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान सिलचर (NIT Silchar) ने 109 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार 08 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.nits.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
01:46 PM, 01-Aug-2023
UPSSSC Recruitment 2023
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर भर्ती के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन विंडो आज यानी 01 अगस्त को बंद हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे फटाफट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र करेक्शन विंडो 08 अगस्त तक खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:24 PM, 01-Aug-2023
KGMU Recruitment ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.kgmu.org पर जाएं।
- होमपेज पर करियर टैब पर जाएं।
- नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन करने के लिए रजिस्टर करें और लॉग इन करें।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
12:05 PM, 01-Aug-2023
KGMU Recruitment रिक्तियों का विवरण
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1291 नर्सिंग ऑफिसर पदों को भरना है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 01 जनवरी 2023 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
11:39 AM, 01-Aug-2023
Sarkari Result Live Updates: डीयू में प्रोफेसर-एसएससी में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
KGMU Nursing Officer Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 1291 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 22 जुलाई 2023 से जारी है। नर्सिंग के क्षेत्र में करिअर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.kgmu.org पर जाकर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 अगस्त, 2023 तक है।