Sarkari Naukari Result 2023 Live: रक्षा मंत्रालय,यूपीएससी सहित कई विभागों में नौकरियां, यह है आवेदन का तरीका
{"_id":"63e86460b4550a622106467b","slug":"sarkari-naukari-result-2023-live-update-latest-jobs-upsc-mod-ssc-board-exam-news-in-hindi-2023-02-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukari Result 2023 Live: रक्षा मंत्रालय,यूपीएससी सहित कई विभागों में नौकरियां, यह है आवेदन का तरीका","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 12 Feb 2023 05:03 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:03 PM IST
खास बातें
Job Results Live: सरकारी नौकरी की तैयारी कर युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। रक्षा मंत्रालय में कई पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके साथ ही यूपीएससी सिविल सेवा में भी नौकरी का मौका है।
विज्ञापन
sarkari naukri result 2023 सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
05:03 PM, 12-Feb-2023
OPSC Recruitment 2023
02:22 PM, 12-Feb-2023
CAPF Recruitment 2023
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) ने भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट capf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
01:05 PM, 12-Feb-2023
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड की इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 फरवरी 2023 तक है। बेसिल की तरफ से जारी अधिसूचना के तहत नर्सिंग अधिकारी सहित कई पदों पर भर्ती की जाएगी।
12:33 PM, 12-Feb-2023
BECIL Recruitment 2023
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) ने कई पदों पर उम्मीदवारों से भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जिसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया चल रही है। योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।12:10 PM, 12-Feb-2023
NEET PG 2023 Registrations Last Date
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज यानी 12 जनवरी 2023 को नीट पीजी (NEET PG 2023) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त कर रहा है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो उनके पास आज तक ही मौका है। वे आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।11:37 AM, 12-Feb-2023
Rajasthan Home Guard Recruitment 2023
राजस्थान में होम गार्ड्स की भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। जिसका फायदा उन उम्मीदवारों को मिलेगा, जिन्होंने अभी राजस्थान राज्य में होम गार्ड विभाग के तहत कुल 3842 पदों के लिए आवेदन न किया हो। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों home.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:56 AM, 12-Feb-2023
इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये तय किया गया है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 175 रुपये है।
10:20 AM, 12-Feb-2023
बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार ये अभियान जनरल बैंकिंग स्ट्रीम में क्रेडिट ऑफिसर के 350 पद और स्पेशलिस्ट स्ट्रीम में आईटी ऑफिसर के 150 पदों को भरने के लिए चलाया गया है।
09:32 AM, 12-Feb-2023
BOI PO Recruitment 2023
बैंक ऑफ इंडिया ने पीओ के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इसके तहत बैंक ऑफ इंडियां में पांच सौ पद पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से ही शुरू हो रही है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 फरवरी 2023 तक है।09:19 AM, 12-Feb-2023