फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Jobs Results 2023 Live: रेलवे-NCERT में निकलीं नौकरियां, जानें कहां- कैसे करें आवेदन

Mon, 08 May 2023 10:10 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 08 May 2023 10:10 PM IST
खास बातें

Sarkari Jobs Results 2023 Live: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं नौकरी से जुड़ी हर जानकारी। कब-कहां आवेदन करना है इसकी पूरी अपडेट इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी।

विज्ञापन
Sarkari Jobs Results 2023 Latest Government Vacancy Ssc Upsc Ibps Notification Admit Card Board Result Update
सरकारी नौकरी sarkari naukari - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

10:10 PM, 08-May-2023

Sarkari Naukri OSSSC Recruitment 2023 आवेदन कैसे करें?

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
  3. न्यू यूजर पर क्लिक करें और खुद को रजिस्टर करें।
  4. पोर्टल पर लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
  5. फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
  6. इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत अधिसूचना वेबसाइट पर देख सकते हैं।
09:39 PM, 08-May-2023

Jobs Govt Vacancy OSSSC Recruitment 2023 रिक्तियों के विवरण

OSSSC Recruitment 2023 रिक्तियों के विवरण के अनुसार, यह भर्ती अभियान बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के ग्रुप-सी पदों की 2753 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) की भर्ती के तहत आवेदकों के लिए आयु सीमा मानदंड के अधीन उम्मीदवार की आयु एक जनवरी, 2023 को 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
विज्ञापन
08:28 PM, 08-May-2023

Sarkari Jobs Results OSSSC Recruitment 2023

ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) 2023 के जिला कैडर ग्रुप-सी पदों की भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया सोमवार, एक मई से शुरू हुई और आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 मई, 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार osssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
07:31 PM, 08-May-2023

Jobs National Apprenticeship Mela: कौन हैं भाग लेने के योग्य?

नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले में भाग लेने के लिए उम्मीदवार apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर मेले के लिए पंजीकरण करा सकते हैं और मेले के निकटतम स्थान का पता लगा सकते हैं। वे उम्मीदवार जो कक्षा पांचवीं से 12वीं पास हैं या जिनके पास कौशल प्रशिक्षण के प्रमाण-पत्र हैं या आईटीआई प्रमाण-पत्र धारक हैं या डिप्लोमा होल्डर हैं या ग्रेजुएट हैं, वे इस अप्रेंटिसशिप मेले में आवेदन कर सकते हैं। 
06:39 PM, 08-May-2023

Latest Jobs : PMNAM 2023

केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (MSDE) स्किल इंडिया मिशन के तहत आयोजित प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले (PMNAM) में कंपनियां ऑन स्पॉट योग्य कार्मिकों और अप्रेंटिस की भर्ती करती हैं। इससे आवेदकों को नए कौशल सीखने और अपनी आजीविका को मजबूत करने का अवसर मिलता है।  
05:38 PM, 08-May-2023

Sarkari Jobs Results 2023 Live: स्किल इंडिया मिशन

केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (MSDE) स्किल इंडिया मिशन के तहत आठ मई, 2023 को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (PMNAM) देश भर के 200 से अधिक जिलों में आयोजित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:33 PM, 08-May-2023

Assam Police Results 2023 Out

प्लाटून कमांडर, सहायक जेलर और असम कमांडो बटालियन के लिए विभिन्न उप निरीक्षकों के पदों के लिए 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित पीएसटी / पीईटी के परिणाम घोषित किए गए हैं।
04:12 PM, 08-May-2023

Assam Police Results 2023 Out 

असम स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (एसएलपीआरबी) ने सब इंस्पेक्टर, कॉन्स्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड आदि सहित विभिन्न पदों के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in से ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
03:04 PM, 08-May-2023

UPSC CSE Prelims Admit Card Out

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट  upsconline.nic.in पर जाकर 28 मई को शाम 4 बजे तक अपना यूपीएससी सीएसई ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

 

02:42 PM, 08-May-2023

APSC Recruitment आवेदन शुल्क

अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / एमओबीसी के उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये लागू है। बीपीएल और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed