फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Jobs Results 2023 Live: आईआईटी-आईएसएम धनबाद और HAL में निकलीं नौकरियां, रिटन-इंटरव्यू करना होगा पास

Fri, 05 May 2023 09:17 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 05 May 2023 09:17 PM IST
खास बातें

Results Govt Jobs 2023 Live: आईआईटी-आईएसएम धनबाद और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में अप्रेंटिस के पदों पर नौकरियां निकलीं हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और  इंटरव्यू के आधार पर होगा।

विज्ञापन
Sarkari Jobs Results 2023 Latest Government Vacancy Ssc Upsc Ibps Notification Admit Card Board Result Date
सरकारी नौकरी sarkari naukari - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

09:16 PM, 05-May-2023

Jobs : PM नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला

नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले में भाग लेने के लिए उम्मीदवार apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर मेले के लिए पंजीकरण करा सकते हैं और मेले के निकटतम स्थान का पता लगा सकते हैं। वे उम्मीदवार जो कक्षा पांचवीं से 12वीं पास हैं या जिनके पास कौशल प्रशिक्षण के प्रमाण-पत्र हैं या आईटीआई प्रमाण-पत्र धारक हैं या डिप्लोमा होल्डर हैं या ग्रेजुएट हैं, वे इस अप्रेंटिसशिप मेले में आवेदन कर सकते हैं।
08:35 PM, 05-May-2023

Sarkari Naukri: BTSC Recruitment आवेदन प्रक्रिया

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pariksha.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, 'ऑनलाइन आवेदन करें' - 'सूचनाएं/विज्ञापन' पर क्लिक करें
  3. वांछित पद के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  4. पंजीकरण पूरा करें, आवेदन पत्र भरें।
  5. दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  6. फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
07:25 PM, 05-May-2023

Job in India स्किल इंडिया मिशन

केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (MSDE) स्किल इंडिया मिशन के तहत आठ मई, 2023 को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (PMNAM) देश भर के 200 से अधिक जिलों में आयोजित कर रहा है। 
06:47 PM, 05-May-2023

Sarkari Naukri Exam: BTSC Recruitment आवेदन शुल्क

सामान्य/बीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला/एससी/एसटी/ओबीसी (बिहार के निवासी) के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 50 रुपये है।
05:45 PM, 05-May-2023

Latest Government Jobs BTSC Recruitment: पात्रता एवं योग्यता

आयु सीमा नियमों के तहत बीटीसीएस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार की उम्र एक अगस्त, 2019 को 21 वर्ष से 37 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। वहीं, बीटीसीएस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास 10+2 यानी कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की मार्क शीट होनी चाहिए। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी पाठ्यक्रम में डिप्लोमा यानी डी फार्मा किया होना भी जरूरी है। 
04:24 PM, 05-May-2023

Sarkari Jobs Results 2023 BTSC Recruitment

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) जल्द ही फार्मासिस्ट के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pariksha.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 1539 फार्मासिस्ट रिक्तियों को भरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:27 PM, 05-May-2023

Gujarat High Court Recruitment 2023

गुजरात उच्च न्यायालय में बंपर पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gujarathighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन 28 अप्रैल से जारी हैं। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 मई, 2023 को रात 11 बज कर 59 मिनट तक रहेगी। 

01:54 PM, 05-May-2023

ICG Assistant Commandant Result Out

इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने असिस्टेंट कमांडेंट CGCAT - 01/2024 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आवेदक अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स अपने ईमेल आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
01:07 PM, 05-May-2023

VSSC Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vssc.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर करिअर टैब पर क्लिक करें।

  • “वीएसएससी भर्ती विज्ञापन संख्या RMT324” पर क्लिक करें।

  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।

  • दस्तावेज अपलोड करें, और शुल्क का भुगतान करें।

  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

12:22 PM, 05-May-2023

Vikram Sarabhai Space Centre Recruitment

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) ने फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, मशीनिस्ट और अन्य के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vssc.gov.in पर रिक्तियों के लिए 18 मई शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 49 रिक्तियों को भरना है।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed