फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Jobs Results 2023 Live: एसएससी पुलिस सहित कई विभागों में निकलीं नौकरियां, यहां पढ़ें हर अपडेट

Sun, 09 Jul 2023 05:30 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 09 Jul 2023 05:30 PM IST
खास बातें

Sarkari Jobs Results 2023 Live: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कई विभागों में सुनहरा अवसर है, जहां आवेदन कर नौकरी हासिल की जा सकती है।

विज्ञापन
Sarkari Jobs Results 2023 Latest Government Vacancy Ssc Upsc Bank Admit Card
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

05:30 PM, 09-Jul-2023

RSMSSB GNM ANM  पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 3646 पदों को भरना है, जिनमें से 2058 रिक्तियां एएनएम के पद के लिए हैं और 1588 रिक्तियां जीएनएम के पद के लिए हैं।
    






 
04:06 PM, 09-Jul-2023

BTSC recruitment 2023

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने फार्मासिस्ट के पद पर ऑनलाइन आवेदन की विंडो फिर से खोल दी है। फार्मासिस्ट बनने के इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट pariksha.nic.in पर 21 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। बिहार तकनीकी सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1539 रिक्तियों को भरना है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया दोबारा से शुरू की गई है।
विज्ञापन
03:00 PM, 09-Jul-2023

RSMSSB Recruitment 2023

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) और संविदा नर्स (GNM) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 अगस्त, 2023 है। जबकि परीक्षा की संभावित तिथि 24 सितंबर, 2023 है।
02:25 PM, 09-Jul-2023

RSMSSB Recruitment 2023

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) और संविदा नर्स (GNM) के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। नर्सिंग के क्षेत्र में करिअर बनाने की इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर 10 जुलाई से 2023 से इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकती हैं।
01:39 PM, 09-Jul-2023

UPSSSC Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से प्रवर्तन कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। यूपी पुलिस में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। इन पदों के लिए शुक्रवार 07 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आवेदन शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 जुलाई 2023 तक है। साथ ही शुल्क भुगतान की भी अंतिम तिथि 28 जुलाई 2023 तक है।
01:00 PM, 09-Jul-2023

RSMSSB Recruitment 2023

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) और संविदा नर्स (GNM) के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। नर्सिंग के क्षेत्र में करिअर बनाने की इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर 10 जुलाई से 2023 से इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकती हैं। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) और संविदा नर्स (GNM) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 अगस्त, 2023 है। जबकि परीक्षा की संभावित तिथि 24 सितंबर, 2023 है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:25 PM, 09-Jul-2023

Rajasthan AMO Recruitment 2023

भर्ती प्रक्रिया में जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें किसी भी यूनिवर्सिटी से आयुर्वेद में ग्रेजुएट या समकक्ष होना जरूरी है। इसके साथ ही भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद अधिनियम 1970 के तहत उनकी डिग्री को मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
 
12:05 PM, 09-Jul-2023

Rajasthan AMO Recruitment 2023

राजस्थान आयुर्वेद डिपार्टमेंट (Rajasthan Ayurveda Department)  में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ( Ayurveda Medical Officer) के 652 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसमें 45 साल तक की उम्र के उम्मीदवार राजस्थान आयुर्वेद डिपार्टमेंट dsrrau.info की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 10 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
11:05 AM, 09-Jul-2023

SSC MTS Recruitment 2023

एसएससी की इस भर्ती के लिए 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर 21 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं।
11:00 AM, 09-Jul-2023

Sarkari Jobs Results 2023 Live: एसएससी पुलिस सहित कई विभागों में निकलीं नौकरियां, यहां पढ़ें हर अपडेट

Sarkari Naukri 2023: एसएससी ने मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) के 1558 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत 1198 पदों पर MTS और 360 पदों पर सीबीआईसी और सीबीएन में हवलदार के पदों पर भर्तियां की जाएगी।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed