05:44 PM, 02-Nov-2023
AIIMS Deoghar Non Faculty Recruitment 2023
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) देवघर में नॉन फैकल्टी पदों पर भर्ती चल रही है। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे राज्य के युवाओं के लिए अच्छा मौका है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimsdeoghar.edu.in पर जाकर फॉर्म भर दें। आवेदन करने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 नवंबर 2023 तक है।
पढ़ें पूरी खबर
05:43 PM, 02-Nov-2023
NLC Recruitment 2023
नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (एनएलसी) इंडिया लिमिटेड में 877 पदों पर अपरेंटिसशिप के लिए भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 10 नवंबर 2023 तक है।
03:31 PM, 02-Nov-2023
UPPSC APS Recruitment 2023
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की तरफ से अपर निजी सचिव (APS) के 328 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 19 सितंबर 2023 से चल रही है। इस दौरान दो बार आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाया जा चुका है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, उनेक पास एक मौका है आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पढ़ें पूरी खबर
02:28 PM, 02-Nov-2023
HAL Recruitment 2023
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में मैनेजर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एचएएल की आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
01:47 PM, 02-Nov-2023
C-DAC Recruitment 2023
सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) में प्रोजेक्ट इंजीनियर, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित 159 पदों पर भर्ती चल रही है। अगर आप भी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
12:55 PM, 02-Nov-2023
ITBP Constable GD Recruitment 2023
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल सामान्य ड्यूटी (Constable GD) के 248 पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। इन रिक्तियों के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। ये रिक्तियां खेल कोटा-2023 के तहत हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर
11:53 AM, 02-Nov-2023
UPSC Recruitment 2023
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सहायक निदेशक (Assistant Director) और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
11:53 AM, 02-Nov-2023
CISF Head Constable Recruitment 2023
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने हेड कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीआईएसएफ हेड कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 30 नवंबर से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर, 2023 तक रहेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
11:41 AM, 02-Nov-2023
Sarkari Naukri Result Live: आईसीएमआर-इंडियन ऑयल में निकलीं भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी पल-पल की अपडेट
IOCL Recruitment 2023: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने तकनीशियन अपरेंटिस और ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2023 है।