Sarkari Naukri Result Live: आईआईटी कानपुर, NCL सहित इन क्षेत्रों में नौकरी का मौका, ऐसे करना होगा आवेदन
{"_id":"6397ecd1c026d44fe0048a9c","slug":"sarkari-jobs-result-live-iit-kanpur-ncl-check-latest-govt-naukri-results-update-news","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result Live: आईआईटी कानपुर, NCL सहित इन क्षेत्रों में नौकरी का मौका, ऐसे करना होगा आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 13 Dec 2022 04:33 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 13 Dec 2022 04:33 PM IST
खास बातें
Job Results Live Sarkari Naukri Exam Sarkari Result 2022: आईआईटी कानपुर कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके साथ ही एनसीएल में भी भर्तियां हैं। साथ ही कई अन्य विभागों में भी सरकारी नौकरी पाने का मौका है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
04:33 PM, 13-Dec-2022
Sarkari naukari WBPSC Veterinary Officer Recruitment 2022-23
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने 158 पशु चिकित्सा अधिकारी पदों की भर्ती के लिए सांकेतिक अधिसूचना प्रकाशित की है। ये रिक्तियां पश्चिम बंगाल पशुपालन और पशु चिकित्सा सेवाओं में पशु संसाधन और पशु स्वास्थ्य निदेशालय में पशु संसाधन के तहत उपलब्ध हैं।03:07 PM, 13-Dec-2022
MAT CBT 2 Exam
अखिल भारतीय प्रबंधन संघ ( AIMA) आज यानी 13 दिसंबर को CBT 2 MAT परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगा। हालांकि, उम्मीदवार 14 दिसंबर तक MAT परीक्षा के IBT मोड के लिए आवेदन कर सकते हैं। पात्र उम्मीदवार AIMA मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट, (MAT) के लिए आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। MAT CBT 2 और IBT 17 दिसंबर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 दिसंबर से उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
12:21 PM, 13-Dec-2022
JKSSB CBT Admit Card
जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने उप-निरीक्षक, गृह विभाग के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) के लिए प्रवेश पत्र जारी किया है।11:20 AM, 13-Dec-2022
Sarkari naukari ISRO Job Notification
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO ) ने सहायक (राजभाषा) पदों के लिए नौकरी की अधिसूचना जारी की है। ये सहायक (राजभाषा) कर्नाटक और नई दिल्ली में स्थित इसरो के विभिन्न केंद्रों / इकाइयों के पे मैट्रिक्स का लेवल 4 के लिए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 28 दिसंबर 2022 को या उससे पहले इसरो सहायक भर्ती 2022 नौकरी अधिसूचना के लिए आवेदन कर सकते हैं।10:00 AM, 13-Dec-2022
Sarkari naukari CGPSC Recruitment 2022
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सिविल जज के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 12 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2022 तक ऑनलाइन माध्यम @psc.cg.gov.in से आवेदन कर सकते है।09:41 AM, 13-Dec-2022
Sarkari naukari DU Recruitment 2022
दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 142 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.kalindicollege.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 10 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन की आखिरी तारीख 26 दिसंबर 2022 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:25 AM, 13-Dec-2022
AIBE 17th All India Bar Examination
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) आज यानी मंगलवार, 13 दिसंबर, 2022 को 17वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो खोलेगी।08:41 AM, 13-Dec-2022
UKPSC FRO Mains 2021 Exam Hall Ticket
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर मुख्य परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना हॉल टिकट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 26 दिसंबर से 30 दिसंबर, 2022 तक आयोजित होने वाली है।08:34 AM, 13-Dec-2022
Sarkari Naukri Result Live: आईआईटी कानपुर, NCL सहित इन क्षेत्रों में नौकरी का मौका, ऐसे करना होगा आवेदन
Jabalpur Cantonment Board Recruitment 2022: जबलपुर छावनी बोर्ड में सेनेटरी इंस्पेक्टर, जूनियर क्लर्क, असिस्टेंट टीचर, इलेक्ट्रीशियन, पाइप फिटर, पंप अटेंडेंट, चौकीदार, प्यून, माली, आया और सफाईवाला के पद पर पर भर्ती की जा रही है। ये अभियान कुल 47 रिक्त पद पर भर्ती के लिए चलाया जाएगा।