03:52 PM, 04-Dec-2022
Sarkari Naukari BPSC Recruitment 2022
बीपीएससी, बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट टीचर और असिस्टेंट मौलवी के पदों पर आवेदन मांगे हैं। जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 5 दिसंबर से शुरू होने वाली है।
03:26 PM, 04-Dec-2022
Sarkari Naukari HPSC Recruitment 2022
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने सब डिविजनल इंजीनियर सिविल (Sub Divisional Engineer) के पदों पर भर्ती निकाली हैं। आयोग ने ग्रुप बी के 53 पदों पर नियुक्तियां निकाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट http://hpsc.gov.in/ पर उपलब्ध है।
01:48 PM, 04-Dec-2022
Hyderabad University
हैदराबाद विश्वविद्यालय (UoH) के प्रोफेसर रवि रंजन को एक विदेशी छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में 14 दिन की रिमांड पर भेजा गया है। छात्रा एक महीने पहले ही स्नाकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए हैदराबाद आई थी।
12:49 PM, 04-Dec-2022
Result Naukri Live Pharmacist & Nursing Officer Jobs
राजस्थान सरकार ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में बड़े स्तर पर नौकरियां निकालीं हैं। राज्य में चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, राजस्थान ने नर्सिंग ऑफिसर और फार्मासिस्ट की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
12:43 PM, 04-Dec-2022
Sarkari Results AP LAWCET, PGLCET 2022 Counselling
आंध्र प्रदेश लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP LAWCET 2022), पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AP PGLCET 2022) के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।
10:34 AM, 04-Dec-2022
Sarkari Naukari Indian Navy SSR/MR Recruitment 2022
भारतीय नौसेना सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR) और मैट्रिक भर्ती (MR) के लिए 1500 उम्मीदवारों की भर्ती करने जा रही है।
09:58 AM, 04-Dec-2022
Sarkari Naukri Result Live: सीआईएसएफ, Indian Navy सहित इन विभागों में नौकरी, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन
Sarkari Naukari CISF Recruitment 2022: CISF द्वारा कॉन्स्टेबल के कुल 787 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें कुक, कॉब्लर, टेलर, बार्बर, वाशरमैन, स्वीपर, पेंटर, मेसन, प्लंबर, माली, वेल्डर के कुल 779 पद होंगे। जबकि कॉन्स्टेबल और बार्बर के आठ बैकलॉग पदों के साथ कुल 787 पदों पर भर्ती की जाएगी।