फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result Live 2022: थल सेना, वायुसेना और नौसेना में भर्तियां, जानें कैसे करना है आवेदन

Sun, 03 Jul 2022 11:33 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 03 Jul 2022 11:33 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: देश में हर साल सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में इजाफा हो रहा है। केंद्रीय और राज्य विभागों के विभिन्न विभागों में भर्तियां जारी हैं। इसलिए सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग।

विज्ञापन
Sarkari Jobs Result 2022 Live Updates Check SSC Navy airforce army Agniveer 10th 12th Graduates Railway Govt Naukri answer key Vacancy 3 July 2022
Sarkari Naukri Result Live 2022 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

11:32 PM, 03-Jul-2022

Sarkari Jobs : BIS Recruitment में कैसे होगा चयन

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को प्रैक्टिकल, लिखित मूल्यांकन, तकनीकी ज्ञान मूल्यांकन, साक्षात्कार आदि के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बता दें कि बीआईएस बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी आवेदनों को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। चयनित उम्मीदवारों को 70 हजार तक की सैलरी मिलेगी। भर्ती दो साल के कांट्रैक्ट पर होगी।
10:40 PM, 03-Jul-2022

Sarkari Naukri Result: BIS Recruitment का विवरण

इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 46 निर्धारित की गई है। पदों के अनुसार भर्तियों का विवरण निम्न है-:
  1. मानकीकरण विभाग के लिए पदों की संख्या- 4
  2. अनुसंधान विश्लेषण  के लिए पदों की संख्या- 20
  3. प्रबंधन प्रणाली प्रमाणन विभाग (एमएससीडी)  के लिए पदों की संख्या- 22
विज्ञापन
09:45 PM, 03-Jul-2022

Sarkari Naukri : BIS Recruitment 2022

उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें की विभाग ने आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई, 2022 को निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। 
08:38 PM, 03-Jul-2022

Govt Jobs : बीआईएस रिक्रूटमेंट 2022

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन भारतीय मानक ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। 
07:46 PM, 03-Jul-2022

Sarkari Job: बीआईएस भर्ती

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), में युवा पेशेवरों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन होने वाले हैं।
06:56 PM, 03-Jul-2022

सरकारी नौकरी 2022: BIS Recruitment 2022

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर सामने आया है। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), में युवा पेशेवरों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:49 PM, 03-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022 : इन तारीखों को होगी परीक्षा

बता दें कि महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ओर से अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा के तहत कंबाइंड पेपर का आयोजन 9 जुलाई, PSI पेपर II 17 जुलाई और STI पेपर 2 का आयोजन 24 जुलाई, 2022 को किया जाएगा। वहीं, ASO पेपर 2 का आयोजन 31 जुलाई, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है।  
03:06 PM, 03-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी और इस मुख्य परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अपने प्रवेश पत्र को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
01:52 PM, 03-Jul-2022

Sarkari Naukri: महाराष्ट्र अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र जारी

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने महाराष्ट्र अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा, 2021 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है।
01:10 PM, 03-Jul-2022

सरकारी नौकरी : इतने पदों पर है भर्ती

इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी की गई इस भर्ती के माध्यम से कुल 1544 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। इनमें से 1044 पद एक्जीक्यूटिव के लिए है। जबकि, 500 पद असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-1 के लिए।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed