फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result Live: आईटीबीपी, भेल समेत विभिन्न विभागों में भर्ती, आज जारी हो सकता है रीट का परिणाम

Sun, 18 Sep 2022 04:54 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 18 Sep 2022 04:54 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: हमारे देश में सरकारी नौकरी की तैयारी कौन ही नहीं करता। हर किसी का सपना होता है कि जीवन में एक सरकारी पद तो पा ही ले। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो वर्तमान में देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में सरकारी भर्तियां जारी हैं। कई बार उम्मीदवारों को सरकारी भर्ती की जानकारी नहीं मिल पाती है। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग।
 

विज्ञापन
Sarkari Jobs Result 2022 Live Today Check Latest Govt Naukri Results Updates in Hindi on 18 september
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

04:54 PM, 18-Sep-2022

SSC CGL Recruitment: कैसे करें आवेदन?

  • उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सीजीएल भर्ती के नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर, होम पेज पर आवेदन के लिए उपयुक्त लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • अब पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
  • आवेदन भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • उम्मीदवारों को फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • फिर, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
03:36 PM, 18-Sep-2022

SSC CGL Recruitment: कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्नविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। 
विज्ञापन
03:25 PM, 18-Sep-2022

Sarkari Naukri Live : आवेदन भी शुरू हुए

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से SSC CGL 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 08 अक्तूबर निर्धारित की गई है। इससे पहले ही आवेदन कर लें।
02:12 PM, 18-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022 Live: ऐसे चेक करें नोटिफिकेशन

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे इस नोटिफिकेशन को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
01:30 PM, 18-Sep-2022

SSC CGL Recruitment: जारी हुआ एसएससी सीजीएल भर्ती का नोटिफिकेशन

कर्मचारी चयन आयोग/एसएससी ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा, 2022 के लिए नोटिफिकेशन को जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन को 17 सितंबर, 2022 को जारी किया गया है। 

 
12:11 PM, 18-Sep-2022

ITBP Constable Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई के सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्मीदवारों



 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:26 AM, 18-Sep-2022

Sarkari Naukri Live 20222: इतने पदों पर होगी भर्ती

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 108 निर्धारित की गई है। इनमें से 56 पद कांस्टेबल (बढ़ई), 31 पद कांस्टेबल (राजमिस्त्री) और 21 पद कांस्टेबल (प्लम्बर) के लिए हैं। 
10:45 AM, 18-Sep-2022

Sarkari Naukri : इस तारीख तक होंगे आवेदन

भारत तिब्बत सीमा पुलिस की ओर से कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी है। आईटीबीपी ने आवेदन की आखिरी तारीख 01 अक्तूबर, 2022 को रात 11.59 बजे तक निर्धारित की है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आखिरी तारीख से पहले ही ऐसा कर लें।  
10:26 AM, 18-Sep-2022

Sarkari Naukri Result Live: आईटीबीपी, भेल समेत विभिन्न विभागों में भर्ती, आज जारी हो सकता है रीट का परिणाम

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: भारत तिब्बत सीमा पुलिस/ITBP की ओर से कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार अपना आवेदन भारत तिब्बत सीमा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed