फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sarkari Naukri Result 2022 Live: कोल इंडिया, यूपीएससी समेत विभिन्न विभागों में भर्ती, रीट 2022 का रिजल्ट जल्द

Thu, 22 Sep 2022 11:22 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 22 Sep 2022 11:22 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: इस समय देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में हजारों पदों पर सरकारी भर्तियां जारी हैं। कई बार उम्मीदवारों को सरकारी भर्ती की जानकारी नहीं मिल पाती है। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग।

विज्ञापन
Sarkari Jobs Result 2022 Live Today Check Latest Govt Naukri REET 2022 Result Updates in Hindi on 22 september
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

11:18 PM, 22-Sep-2022

ICG Navik Yantrik 01-2023 Recruitment

  1.                                                  
                    
    
                                                     
                    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।
  2.                                                  
                    
    
                                                     
                    आईसीजी में नामांकित कार्मिक (सीजीईपीटी) के रूप में शामिल हों पर जाएं।
  3.                                                  
                    
    
                                                     
                    अपकमिंग अपॉर्चुनिटीज के विकल्प पर जाएं और सीजीईपीटी 01/2023 के लिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  4.                                                  
                    
    
                                                     
                    अब व्यक्तिगत विवरण का उपयोग करके पंजीकरण करें और फिर आवेदन पत्र भरें।
  5.                                                  
                    
    
                                                     
                    उम्मीदवार अपने दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  6.                                                  
                    
    
                                                     
                    उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
10:15 PM, 22-Sep-2022

Govt Jobs Update ICG Recruitment

अधिसूचना में कहा गया है कि सीजीईपीटी 01/2023 बैच के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर, 2022 को शाम 17:30 यानी साढ़े पांच बजे तक बढ़ा दी गई है। इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती 01/2023 अभियान 300 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें से 225 रिक्तियां नविक (सामान्य ड्यूटी), 40 नविक (घरेलू शाखा), 16 यांत्रिक (मैकेनिकल), 10 यांत्रिक (इलेक्ट्रॉनिक्स), और 09 यंत्रिक (विद्युत) के लिए हैं।
विज्ञापन
09:34 PM, 22-Sep-2022

Sarkari Jobs Result 2022 ICG Recruitment

भारतीय तट रक्षक यानी इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने नविक (जनरल ड्यूटी), नविक (घरेलू शाखा) और यांत्रिक की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा आगे बढ़ा दी है। योग्य उम्मीदवार 24 सितंबर तक पोर्टल joinindiancoastguard.cdac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले की आवेदन की आखिरी तारीख 22 सितंबर तक थी।
08:12 PM, 22-Sep-2022

Govt Jobs 2022 SSC JHT Admit Card Out

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 2022 जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (जेएचटी), जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र कर्मचारी चयन आयोग के क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइटों से डाउनलोड कर सकते हैं। 
07:10 PM, 22-Sep-2022

Bihar CSBC Prohibition Constable Exam Date Out

बिहार सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने प्रोहिबिशन कॉन्स्टेबल के पद के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर परीक्षा अधिसूचना देख सकते हैं।
06:20 PM, 22-Sep-2022

Sarkari Jobs Mazagon Dock Recruitment 2022

एमडीएल यानी माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड,  गैर-कार्यकारी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1041 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन पंजीकरण लिंक सोमवार, 12 सितंबर, 2022 को सक्रिय हो गया। इच्छुक उम्मीदवार पात्रता, वेतन संरचना, आयु सीमा और अन्य विवरण आधिकारिक वेबसाइट mazagondock.in पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:50 PM, 22-Sep-2022

Sarkari Exam IBPS Clerk Result 2022 Mains Exam in October

अब IBPS Clerk Result 2022 प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद, इसमें योग्य घोषित किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। मुख्य परीक्षा अक्तूबर 2022 में आयोजित की जाएगी। उसी के लिए एडमिट कार्ड नियत समय पर जारी किया जाएगा।
04:00 PM, 22-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022: राजस्थान में 2700 से अधिक पदों पर भर्ती

राजस्थान हाईकोर्ट में जूनियर जुडिशियल असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क ग्रेड-II के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ध्यान दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 22 सितंबर, 2022 को है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अब तक आवेदन नहीं कर सके हैं, वे अपना आवेदन जल्द से जल्द राजस्थान हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर कर लें।
03:06 PM, 22-Sep-2022

Sarkari Naukri: इतने पदों पर होगी भर्ती

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 112 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। भर्ती परीक्षा में 100 अंकों के बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। सवालों को सॉल्व करने के लिए 02 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा में नकारात्मक अंकण भी होगा। हर गलत उत्तर पर उम्मीदवारों के 0.25 अंक काटे जाएंगे। 
02:40 PM, 22-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 सितंबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगा। परीक्षा एक पाली में 11 बजे दोपहर 01 बजे तक होगी। 
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed