Sarkari Naukri Result Live: पुलिस, वन अधिकारी, इंजीनियर समेत हजारों पदों पर हो रही भर्ती, ऐसे करें आवेदन
{"_id":"634e1aac27190051ad5649b3","slug":"sarkari-jobs-naukri-result-2022-live-govt-jobs-result-check-latest-naukri-updates-in-hindi-on-18-october","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result Live: पुलिस, वन अधिकारी, इंजीनियर समेत हजारों पदों पर हो रही भर्ती, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 18 Oct 2022 11:11 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:11 PM IST
खास बातें
Govt Jobs Sarkari Result Naukri 2022 Live: अगर आपको सरकारी नौकरी की तलाश है तो देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों इस समय बंपर भर्तियां जारी हैं। इन विभागों में आवेदन कर के आप बेहतरीन पद और सैलरी दोनों ही प्राप्त कर सकते हैं। आप हमारे इस लाइव ब्लॉग की मदद से विभिन्न सरकारी भर्तियों और रिजल्ट के बारे में सभी जरूरी अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Govt Jobs Sarkari Naukri
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
11:08 PM, 18-Oct-2022
Bihar Civil Court Recruitment का परीक्षा पैटर्न
| विषय | प्रश्न | अंक |
| सामान्य अंग्रेजी | 20 | 20 |
| न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड | 25 | 25 |
| सामान्य ज्ञान | 25 | 25 |
| हिंदी | 20 | 20 |
| कुल | 90 | 90 |
10:38 PM, 18-Oct-2022
Jobs and Results : Bihar Civil Court Recruitment 2022
| पद का नाम | पद संख्या | योग्यता |
| क्लर्क | 3325 | स्नातक |
| स्टेनो ग्राफर | 1562 | ग्रेजुएट + स्टेनो + टाइपिंग |
| कोर्ट रीडर सह बयान लेखक | 1132 | स्नातक |
| चपरासी/ अर्दली | 1673 | 10वीं पास |
विज्ञापन
10:01 PM, 18-Oct-2022
Sarkari Naukri Result Live बिहार सिविल कोर्ट भर्ती
बिहार सिविल कोर्ट ऑफिसर्स एंड सैफ (भर्ती, पदोन्नति, स्थानांतरण, और अन्य सेवा शर्तें) नियम, 2022 के आलोक में योग्य उम्मीदवार वेबसाइट districts.ecourts.gov.in/patna से बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
09:20 PM, 18-Oct-2022
UPSC ESE 2023 दो पालियों में होगी परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा (ESE) प्रारंभिक परीक्षा पहली पाली में सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड पेपर (पेपर- 1 ऑब्जेक्टिव) के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच आयोजित की जाएगी जबकि दूसरी पाली में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम इंजीनियरिंग (डिसिप्लिन- विशिष्ट पेपर - II ऑब्जेक्टिव) के लिए दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।
08:36 PM, 18-Oct-2022
Sarkari Naukri Exam UPSC ESE 2023
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा (ESE) प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर समय- सारिणी जारी कर दी है। परीक्षा 19 फरवरी, 2023 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।07:05 PM, 18-Oct-2022
Govt Jobs बिहार सिविल कोर्ट भर्ती
कार्यालय संयोजक, केंद्रीकृत चयन और नियुक्ति समिति सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पटना की ओर से बिहार के अधीनस्थ न्यायालयों / जिला न्यायालयों में क्लास- III/यानी ग्रुप 'सी' के पदों पर भर्ती के लिए नवीनतम अधिसूचना जारी की गई है। बिहार सिविल कोर्ट ऑफिसर्स एंड सैफ (भर्ती, पदोन्नति, स्थानांतरण, और अन्य सेवा शर्तें) नियम, 2022 के आलोक में योग्य उम्मीदवार वेबसाइट districts.ecourts.gov.in/patna से बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:05 PM, 18-Oct-2022
Sarkari Naukri बिहार की जिला अदालतों में बंपर भर्ती
बिहार में सरकारी नौकरी की बाट जोह रहे युवाओं के लिए राहत भरी खुशखबर है। बिहार की जिला अदालतों में क्लर्क, स्टेनो ग्राफर, रीडर और चपरासी बनने का मौका मिल रहा है। यहां रिक्त 7,692 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना भी जारी हो गई है।05:12 PM, 18-Oct-2022
Sarkari Jobs BRO में किस पद पर कितनी मिलती है सैलरी?
-
ड्राफ्ट्समैन : वेतन स्तर 5 (29,200 रुपये से 92,300 रुपये) -
पर्यवेक्षक (प्रशासन) : वेतन स्तर 4 (25,500 रुपये से 81,100 रुपये) -
पर्यवेक्षक स्टोर : वेतन स्तर 4 (25,500 रुपये से 81,100 रुपये) -
पर्यवेक्षक सिफर : वेतन स्तर 4 (25,500 रुपये से 81,100 रुपये) -
हिंदी टाइपिस्ट : वेतन स्तर 2 (19,900 रुपये से 63,200 रुपये) -
ऑपरेटर (संचार) : वेतन स्तर 2 (19,900 रुपये से 63,200 रुपये) -
इलेक्ट्रीशियन : वेतन स्तर 2 (19,900 रुपये से 63,200 रुपये) -
वेल्डर : वेतन स्तर 2 (19,900 रुपये से 63,200 रुपये) -
मल्टी स्किल्ड वर्कर (ब्लैक स्मिथ) : वेतन स्तर 1 (18,000 रुपये से 56,900 रुपये) -
मल्टी स्किल्ड वर्कर (रसोइया) : वेतन स्तर 1 (18,000 रुपये से 56,900 रुपये)
04:15 PM, 18-Oct-2022
HPPSC HPAS Answer key: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
हिमाचल पीएससी ने इस भर्ती के लिए जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम हैं। उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे अपनी आपत्ति आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 25 अक्तूबर, 2022 से पहले तक दर्ज करा लें।
03:30 PM, 18-Oct-2022
HPPSC HPAS Answer key: कब हुई थी परीक्षा?
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से हिमाचल प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा -2021 का आयोजन 16 अक्तूबर, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।