फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sarkari Naukri Result Live: एनसीईआरटी, बेसिल समेत विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Mon, 17 Oct 2022 11:18 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 17 Oct 2022 11:18 PM IST
खास बातें

Govt Jobs Sarkari Result Naukri 2022 Live: अगर आपको सरकारी नौकरी की तलाश है तो देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों इस समय बंपर भर्तियां जारी हैं। इन विभागों में आवेदन कर के आप बेहतरीन पद और सैलरी दोनों ही प्राप्त कर सकते हैं। आप हमारे इस लाइव ब्लॉग की मदद से विभिन्न सरकारी भर्तियों और रिजल्ट के बारे में सभी जरूरी अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
Sarkari Jobs Naukri Result 2022 Live govt jobs Result Check Latest Naukri Updates in Hindi on 17 october
Sarkari Naukri Result Live 2022 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

11:03 PM, 17-Oct-2022

Results and Jobs Hiring Bihar Civil Court Recruitment

बिहार में सरकारी नौकरी का इंतजार रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार की जिला अदालतों में बंपर भर्ती निकली है। जिला न्यायालयों में चपरासी, क्लर्क, स्टेनोग्राफर और रीडर बनने का मौका मिल रहा है।
10:02 PM, 17-Oct-2022

Sarkari Naukri Results UP Van Daroga Recruitment की चयन प्रक्रिया

यूपीएसएसएससी की ओर से पीईटी 2021 स्कोर के आधार पर यूपी वन दरोगा मुख्य परीक्षा 2022 के लिए कुल रिक्तियों में से 15 गुना उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन से पहले पीईटी और पीएमटी परीक्षा में शामिल होना होगा। 
विज्ञापन
09:10 PM, 17-Oct-2022

Latest Naukri Updates UP Van Daroga Recruitment के लिए आवेदन के चरण

  1.                                                  
                    
    
                                                     
                    उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2.                                                  
                    
    
                                                     
                    यहां होम पेज पर, “वन दरोगा” आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                  
                    
    
                                                     
                    इसके बाद रिक्त पद के लिए आवेदन करें और आवेदन पत्र भरें।
  4.                                                  
                    
    
                                                     
                    अब अपने दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  5.                                                  
                    
    
                                                     
                    इसके बाद डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
08:11 PM, 17-Oct-2022

Results Check Latest Naukri Updates उत्तर प्रदेश वन दरोगा भर्ती

उत्तर प्रदेश वन दरोगा भर्ती 2022 के आवेदन के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित विषयों में स्नातक होना चाहिए। इन विषयों में गणित, भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जन्तु विज्ञान, वानिकी, भूगर्भ विज्ञान, कृषि, सांख्यिकी और पर्यावरण विज्ञान शामिल हैं। साथ ही, उम्मीदवारों को UPSSSC की पिछले वर्ष की पीईटी परीक्षा यानी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2021 में स्कोर प्राप्त किया होना चाहिए। आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा एक जुलाई 2022 को न्यूनतम 21 वर्ष या अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। एससी, एसटी के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
07:26 PM, 17-Oct-2022

UP Van Daroga Recruitment 2022 की आवेदन प्रक्रिया

यूपी वन दरोगा भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर जाने के बाद कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
06:46 PM, 17-Oct-2022

सरकारी नौकरी UPSSSC Van Daroga Recruitment 2022

भर्ती एवं चयन प्रक्रिया की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के पास है। आयोग ने यूपी वन दरोगा भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना 22 सितंबर, 2022 को जारी की थी। भर्ती कार्यक्रम के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 17 अक्तूबर से शुरू हो गई है, जो कि छह नवंबर, 2022 तक चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:54 PM, 17-Oct-2022

Sarkari Naukri Result Live UP Van Daroga Recruitment

उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी UP PET 2021 की परीक्षा क्वालीफाई कर चुके उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार के वन विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश में वन एवं वन्य जीव विभाग में वन दरोगा के 701 पदों पर भर्ती शुरू की गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 17 अक्तूबर, 2022 से शुरू कर दी गई है।
04:57 PM, 17-Oct-2022

Govt Jobs AAI Recruitment 2022

एएआई भर्ती 2022 की इन रिक्तियों के लिए उन उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जो मध्य प्रदेश, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र के मूल निवासी हैं। योग्य उम्मीदवारों से 15 अक्तूबर, 2022 से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं और ऑनलाइन आवेदन करने की विंडो 14 नवंबर, 2022 तक खुली रहेगी। 
04:06 PM, 17-Oct-2022

Sarkari Jobs Naukri Result AAI Recruitment 2022

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर AAI भर्ती 2022 के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। एएआई भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक अधिसूचना में कुल 55 रिक्तियां घोषित की गई हैं। 
03:12 PM, 17-Oct-2022

Sarkari Naukri: कर्नाटक पुलिस में कॉन्स्टेबल के हजारों पदों पर भर्ती

कर्नाटक पुलिस विभाग ने कॉन्स्टेबल के हजारों पदों पर भर्ती जारी की है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट ksp.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। 
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed