Sarkari Naukri Result Live: यूपी सरकार, एसएसबी, एमपीपीईबी समेत विभिन्न जगहों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
{"_id":"6348d759da2f7578ad235838","slug":"sarkari-jobs-naukri-result-2022-live-govt-jobs-result-check-latest-naukri-updates-in-hindi-on-14-october","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result Live: यूपी सरकार, एसएसबी, एमपीपीईबी समेत विभिन्न जगहों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 14 Oct 2022 08:45 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 14 Oct 2022 08:45 PM IST
खास बातें
Govt Jobs Sarkari Result Naukri 2022 Live: अगर आपको सरकारी नौकरी की तलाश है तो देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों इस समय बंपर भर्तियां जारी हैं। इन विभागों में आवेदन कर के आप बेहतरीन पद और सैलरी दोनों ही प्राप्त कर सकते हैं। आप हमारे इस लाइव ब्लॉग की मदद से विभिन्न सरकारी भर्तियों और रिजल्ट के बारे में सभी जरूरी अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Live 2022
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
08:43 PM, 14-Oct-2022
Govt Jobs: CBI SO Recruitment 2022 के लिए कैसे करें आवेदन ?
-
सबसे पहले उम्मीदवाी सीबीआई की भर्ती के लिए आधिकारिक वेवा centralbankofindia.co.in पर जाएं। -
इसके बाद "विशेषज्ञ श्रेणी में अधिकारियों की भर्ती- 2022-23" में ऑनलाइन आवेदन करें। -
नए उपयोगकर्ताओं को सक्रिय ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करना होगा। -
पंजीकरण के बाद, उम्मीदवार लॉग इन करें और पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके आवेदन करें। -
सभी विवरण सही ढंग से भरें और जमा करने से पहले इसे सत्यापित करें। -
निर्धारित प्रारूप के अनुसार फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें। -
अब आवेदन शुल्क भुगतान करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र प्रिंट करें।
07:23 PM, 14-Oct-2022
Latest Govt Jobs Result CBI SO Recruitment ऑनलाइन करें आवेदन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2022 अधिसूचना और पंजीकरण तिथियां इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई हैं, जिसमें विभिन्न पदों के लिए 110 रिक्तियों की घोषणा की गई है, जिसमें सभी भर्ती विवरण जैसे ऑनलाइन तिथियां, रिक्तियां, पात्रता मानदंड और आवेदन शुल्क शामिल हैं। उम्मीदवार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2022 अधिसूचना को देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2022 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर, 2022 है।
विज्ञापन
06:22 PM, 14-Oct-2022
Latest Govt Jobs (Central Bank of India SO Recruitment)
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 28 सितंबर, 2022 से अपनी आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार कर रहा है और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर, 2022 है।
06:02 PM, 14-Oct-2022
सरकारी नौकरी CBI SO Recruitment 2022
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीबीआई एसओ भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न पदों जैसे सूचना प्रौद्योगिकी, वित्तीय विश्लेषक / प्रबंधक, क्रेडिट अधिकारी, डेटा इंजीनियर, आईटी, क्रेडिट अधिकारी, जोखिम प्रबंधक / प्रबंधक, आदि के 110 रिक्त पदों को भरा जाना है।
04:11 PM, 14-Oct-2022
Sarkari Result 2022 Live: इतने पदों पर होनी है भर्ती
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 129 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। आयोग की ओर से इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त, 2022 को एक पाली में दोपहर 12 बजे से लेकर 03 बजे तक किया गया था।
03:24 PM, 14-Oct-2022
Sarkari Result 2022: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किए गए परिणाम के नोटिस के अनुसार कुल 167 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है। इन सभी को अब भर्ती के अगले चरण साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए तारीख और प्रवेश पत्र को जल्द ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:26 PM, 14-Oct-2022
MPPSC VAS Result: एमपीपीएससी वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन भर्ती परीक्षा, 2021 के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को आज 14 अक्तूबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। उम्मीदवार अपने परिणाम को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।01:51 PM, 14-Oct-2022
Sarkari Naukri 2022 Live: इतने पदों पर है भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से कुल 1621 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। उम्मीदवारों की आयु-सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये और एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।12:32 PM, 14-Oct-2022
Sarkari Naukri 2022: 12वीं पास है जरूरी योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। वहीं उम्मीदवारों के पास में इंग्लिश टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी टाइपिंग 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड भी होनी चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर में डिप्लोमा या स्कूल के विषय में कंप्यूटर और पीईटी परीक्षा में 50 फीसदी अंक भी जरूरी योग्यता में शामिल किए गए हैं। DOEACC / NIELIT से सीसीसी प्रमाणपत्र भी जरूरी है।10:51 AM, 14-Oct-2022