फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Job Live: सरकारी नौकरी का सपना करें साकार, 10वीं पास के लिए भी मौका; जानें किन विभागों में निकली भर्ती

Fri, 06 Oct 2023 02:00 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 06 Oct 2023 02:00 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के पास अपना सपना साकार करने का यह सुनहरा मौका है। कई सरकारी विभागों में विभिन्न पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Sarkari Job Latest Notification Sarkari Naukari Result 2023 Live JKPSC SBI UPSSSC Exams BTSC Government job
Sarkari Job - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

01:58 PM, 06-Oct-2023

Jobs In Medical Field: एम्स में नॉन-टीचिंग स्टाफ भर्ती

AIIMS Bhopal Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), भोपाल में ग्रुप सी गैर-संकाय पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhopal.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
12:44 PM, 06-Oct-2023

Sarkari Job Police SI Recruitment: पुलिस विभाग में एसआई के पदों पर भर्ती

BPSSC Bihar Police SI Recruitment: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 1,275 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू कर रखी है। आवदेन करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - bpssc.bih.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
12:03 PM, 06-Oct-2023

DVC Recruitment For Executive Trainee: गेट 2023 परीक्षा के माध्यम से यहां मिल रही नौकरी

Job Through GATE 2023: दामोदर घाटी निगम (DVC) ने पिछले साल गेट परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों से कार्यकारी प्रशिक्षु के 91 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। गौरतलब है कि ट्रेनी के पदों पर भर्ती GATE 2023 स्कोर के माध्यम से की जाएगी। योग्य उम्मीदवार डीवीसी की आधिकारिक साइट - dvc.gov.in पर  जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर, 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
11:08 AM, 06-Oct-2023

Army Jobs: आईटीबीपीएस में कॉन्स्टेबल के पदों पर ओपन रैली भर्ती शुरू

ITBP Constable Open Recruitment Rally 2023: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती चल रही है। यह भर्ती ओपन रैली प्रणाली के माध्यम से की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 05 अक्तूबर से 08 अक्तूबर, 2023 तक निर्धारित स्थानों पर वॉक इन इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
10:45 AM, 06-Oct-2023

Sarkari Job 2023: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में ग्रेजुएट अपरेंटिस की भर्ती शुरू

BEL Graduate Apprentice Recruitment 2023: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने ग्रेजुएट अपरेंटिस (मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अक्तूबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
09:54 AM, 06-Oct-2023

Secretariat Recruitment 2023: कैबिनेट सचिवालय में डिप्टी फील्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती

Cabinet Secretariat Recruitment 2023: भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। यहां नियमित आधार पर डिप्टी फील्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आदिकारिक वेबसाइट cabsec.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की शुरुआत 07 अक्तूबर 2023 से होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 06 नवंबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
09:07 AM, 06-Oct-2023

NCL Apprentice Recruitment 2023: एमपी और यूपी में अप्रेंटिस की भर्ती शुरू

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की तरफ से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में ट्रेड (आईटी) अपरेंटिस प्रशिक्षुओं की भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nclsil.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अक्तूबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
08:34 AM, 06-Oct-2023

Sarkari Job Live: सरकारी नौकरी का सपना करें साकार, 10वीं पास के लिए भी मौका; जानें किन विभागों में निकली भर्ती

BTSC Bihar ANM Recruitment: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने विज्ञापन संख्या 07/2022 के तहत महिला स्वास्थ्यकर्मी एएनएम के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो फिर से खोल दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज यानी 06 अक्तूबर, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट - pariksha.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed