फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BEL Graduate Apprentice Recruitment 2023 know how to Apply online at bel-india.in

BEL Recruitment 2023: ग्रेजुएट हैं तो बीईएल में नौकरी का मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Thu, 05 Oct 2023 05:18 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 05 Oct 2023 05:18 PM IST
सार

BEL Recruitment 2023: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में नौकरी का मौका है। यहां 100 से अधिक पदों पर भर्ती चल रही है। अगर आप भी योग्यताओं को पूरा करते हैं तो आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
BEL Graduate Apprentice Recruitment 2023 know how to Apply online at bel-india.in
bel - फोटो : file photo

विस्तार

BEL Graduate Apprentice Recruitment 2023: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने ग्रेजुएट अपरेंटिस (मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अक्तूबर 2023 तक है।

विज्ञापन

BEL Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में ग्रेजुएट अपरेंटिस के 12द पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए इंटरव्यू 18 अक्तूबर से 20 अक्तूबर 2023 तक चलेगा। विभाग वार रिक्तियों का विवरण यहां देख सकते हैं-

  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग 40 पद

  • कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग 10 पद

  • इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 40 पद

  • सिविल इंजीनियरिंग 30 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

BEL Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को एआईसीटीई या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग शाखाओं में बीई/बी.टेक उत्तीर्ण होना चाहिए।

विज्ञापन

BEL Apprentice Recruitment 2023 वेतन 

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में ग्रेजुएट अपरेंटिस के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 17,500 रुपये स्टाइपेंट के रूप में दिया जाएगा। इस दौरान प्रशिक्षण की अवधि 01 वर्ष के लिए होगा। इसके लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयुसीमा 25 वर्ष होनी चाहिए।

BEL Recruitment 2023 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाएं।

  • अब होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।

  • उम्मीदवार लॉग इन बटन पर क्लिक करें।

  • इसके बाद उम्मीदवार नए पेज पर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और पंजीकरण करें।

  • अब उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

  • फॉर्म सबमिट कर दें।

  • इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें।

  • अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed