Sarkari Job 2023 Live: सरकारी नौकरी पाना हुआ आसान, कई विभागों में निकली बंपर भर्ती; पढ़ें नौकरी की हर अपडेट
{"_id":"653b2fac141b82862e092d68","slug":"sarkari-job-2023-live-updates-ibps-po-exam-bpsc-ssc-upsc-up-police-and-other-government-jobs-notification-2023-10-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Job 2023 Live: सरकारी नौकरी पाना हुआ आसान, कई विभागों में निकली बंपर भर्ती; पढ़ें नौकरी की हर अपडेट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 27 Oct 2023 03:54 PM IST
आकाश कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Fri, 27 Oct 2023 03:54 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Result 2023 Live Updates: कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां चल रही हैं। इन भर्तियों के लिए हर योग्यता का उम्मीदवार आवेदन करने का पात्र है। अगर सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो इस सपने को साकार करने का यह सुनहरा मौका है।
विज्ञापन
Sarkari Naukri, Sarkari Job, सरकारी नौकरी 2023
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
03:54 PM, 27-Oct-2023
Sarkari Job, Police Vacancy 2023: असम पुलिस में बंपर भर्ती
Assam Police Recruitment 2023: असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB Assam) की ओर से असम पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI), कांस्टेबल, ड्राइवर कांस्टेबल और अन्य के 5563 पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 नवंबर है।
02:15 PM, 27-Oct-2023
Sarkari Naukri 2023: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में भर्ती
IOCL Trade & Technician Apprentice Recruitment 2023: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में तकनीशियन अपरेंटिस, ट्रेड अपरेंटिस के 1700 से अधिक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2023 शाम पांच बजे तक है।
विज्ञापन
02:03 PM, 27-Oct-2023
Sarkari Naukri 2023: इंडियन नेवी में भर्ती
Indian Navy 2024: इंडियन नेवी ने भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) एझिमाला, केरल में जून 2024 से शुरू होने वाले पाठ्यक्रम के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के अनुदान के लिए योग्य अविवाहित पुरुषों और अविवाहित महिला उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट joinIndiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक है।
12:56 PM, 27-Oct-2023
Sarkari Job: एनडीए-एन 1 का फाइनल रिजल्ट जारी
UPSC NDA, NA 1 Final Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (NDA, NA I 2023) का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
12:53 PM, 27-Oct-2023
AIIMS Nagpur Faculty Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नागपुर में फैकल्टी के 90 पदों पर भर्ती चल रही है। अगर आप इच्छुक हैं और योग्यताओं को पूरा करते हैं तो एम्स नागपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 नवंबर 2023 तक है।
10:39 AM, 27-Oct-2023
Sarkari Naukri 2023: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में भर्ती
HAL Recruitment 2023: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में मैनेजर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एचएएल भर्ती अभियान संगठन में 84 पदों को भरेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एचएएल की आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:28 AM, 27-Oct-2023
Sarkari Job, सरकारी नौकरी: यूकेएसएसएससी सीजीएल भर्ती
UKSSSC CGL Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा 2023 (CGL) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य लिखित परीक्षा के माध्यम से आयोग के विभिन्न विभागों में कुल 219 रिक्तियों को भरना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 नवंबर, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
09:08 AM, 27-Oct-2023
Railway Jobs 2023, Sarkari Naukri: रेलवे में भर्ती
Railtel Corporation of India Limited: रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में प्रबंधकीय पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रेल टेल की इस भर्ती के तहत 81 पदों को भरा जाना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलटेल की आधिकारिक वेबसाइट Railtelindia.com पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2023 तक है।
09:06 AM, 27-Oct-2023
Sarkari Job 2023: नगर निगम में अप्रेंटिस भर्ती
Surat Municipal Corporation Apprentice Recruitment: सूरत नगर निगम (SMC) की तरफ से अपरेंटिस के तहत विभिन्न ट्रेडों के लिए 1000 पदों पर भर्ती निकाली गई है। राज्य के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा मौका है। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर 2033 तक है। यह भर्ती सूरत गुजरात के लिए है। उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में आईटीआई/बी.एससी/बी.कॉम/बीबीए/बी.ए. होना चाहिए।
08:49 AM, 27-Oct-2023
Sarkari Job 2023 Live: सरकारी नौकरी पाना हुआ आसान, कई विभागों में निकली बंपर भर्ती; पढ़ें नौकरी की हर अपडेट
IBPS: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर (IBPS PO 2023) मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आईबीपीएस पीओ मेन्स 2023 परीक्षा 5 नवंबर को आयोजित होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2023 उत्तीर्ण की है, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट - ibps.in से अपना कॉल लेटर डाउनलोड करना होगा।