04:04 PM, 30-Oct-2023
Sarkari Naukri 2023: एनएचएम में भर्ती
NHM MP CHO Recruitment 2023: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 900 से अधिक पदों पर भर्ती हो रही है। इसके लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - nhmmp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवदेन करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर, 2023 है।
03:45 PM, 30-Oct-2023
Railway Jobs 2023, Sarkari Naukri: रेलवे में भर्ती
Railtel Corporation of India Limited: रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में प्रबंधकीय पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रेल टेल की इस भर्ती के तहत 81 पदों को भरा जाना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलटेल की आधिकारिक वेबसाइट Railtelindia.com पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2023 तक है।
03:43 PM, 30-Oct-2023
Sarkari Naukri 2023: एम्स में भर्ती
AIIMS Deoghar Non Faculty Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) देवघर में नॉन फैकल्टी पदों पर भर्ती चल रही है। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे राज्य के युवाओं के लिए अच्छा मौका है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimsdeoghar.edu.in पर जाकर फॉर्म भर दें। आवेदन करने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 नवंबर 2023 तक है।
02:45 PM, 30-Oct-2023
Medical Jobs 2023: एम्स नागपुर में फैक्लटी के पदों पर भर्ती
AIIMS Nagpur Faculty Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नागपुर में फैकल्टी के 90 पदों पर भर्ती चल रही है। अगर आप इच्छुक हैं और योग्यताओं को पूरा करते हैं तो एम्स नागपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 नवंबर 2023 तक है।
12:50 PM, 30-Oct-2023
Jobs: करेंसी नोट प्रेस में भर्ती
Currency Note Press Nashik Recruitmenmt: करेंसी नोट प्रेस नासिक ने जूनियर तकनीशियन और अन्य पदों की कुल 113 रिक्तियों को भरने के लिए ऑनलाइन भर्ती अभियान शुरू किया है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र और अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट - cnpnashik.spmsil.com पर जाकर करियर टैब के तहत देख सकते हैं। आवेदन पत्र को भरकप जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है।
12:47 PM, 30-Oct-2023
Ram Mandir Job: अयोध्या राम मंदिर में जॉब
Ayodhya Ram mandir: अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम के भव्य मंदिर में पुजारियों की भर्ती की जा रही है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट नए सेवकों की भर्ती कर रहा है। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन भी मांगे गए हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अक्तूबर 2023 तक है।
10:09 AM, 30-Oct-2023
Sarkari Naukri 2023: रेलवे में अप्रेंटिस भर्ती
Railway BLW Apprentice 2023: बनारस लोकोमोटिव वर्क्स, वाराणसी ने अप्रेंटिस के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। अधिसूचना संख्या 46वें बैच अधिनियम के तहत अपरेंटिस के रूप में आईटीआई और गैर-आईटीआई सीटों के लिए कुल 374 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। पंजीकरण प्रक्रिया चालू है और 25 नवंबर, 2023 आवेदन करने की आखिरी तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट - apprenticeblw.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
09:00 AM, 30-Oct-2023
Sarkari Job Live: अब और इंतजार नहीं, सरकारी नौकरी पाने का सपना करें साकार, अभी इन भर्तियों के लिए करें अप्लाई
HAL Recruitment 2023: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में मैनेजर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एचएएल भर्ती अभियान संगठन में 84 पदों को भरेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एचएएल की आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 तक है।