Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एसआईआर विवाद: दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर अभिजीत दिपके का विरोध, लोगों ने घेरकर पूछा- देश क्यों बर्बाद कर रहे हो

Wed, 14 Oct 2026 05:16 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 14 Oct 2026 05:16 PM IST
खास बातें

देश में इन दिनों विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सियासी घमासान जारी है। विपक्ष के नेता लगातार इसका विरोध कर रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और आज मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। एसआईआर से जुड़ी हर बड़ी खबर और ताजा अपडेट के लिए बने रहिए अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
SIR Controversy Uproar intensifies over CEC resignation CJP leaders to be produced before magistrate today
सीजेपी व विपक्ष का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

05:15 PM, 14-Oct-2026

दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर अभिजीत दिपके का विरोध

दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर अभिजीत दिपके को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। वायरल वीडियो में कुछ लोग उन्हें घेरकर सवाल करते और कहते सुनाई दे रहे हैं, "देश को क्यों बर्बाद कर रहे हैं?" वीडियो में लोगों और अभिजीत के बीच तीखी बातचीत होती दिखाई देती है।
04:50 PM, 14-Oct-2026

सुप्रीम कोर्ट अवमानना याचिका पर डीएमआरसी का जवाब

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवमानना के आरोप वाली याचिका का जवाब दिया है। अपने जवाब ने डीएमआरसी ने कहा है कि मेट्रो सेवाओं को कभी भी पूरी तरह से बंद नहीं किया गया था। डीएमआरसी ने कहा कि आठ अक्तूबर को पुलिस के निर्देश से उसके 303 में से 57 स्टेशनों पर केवल आने-जाने (एंट्री और एग्जिट) पर रोक लगाई गई थी, जबकि मेट्रो ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहा। 10 अक्तूबर को 271 ट्रेनों ने 4,157 फेरे लगाए और ट्रेन सेवाओं में कोई कटौती नहीं की गई। उसने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के नौ अक्तूबर के आदेश के बाद, प्रतिबंधों को 57 स्टेशनों से घटाकर 45 स्टेशनों तक सीमित कर दिया गया, जिससे 258 स्टेशन चालू रहे। कई प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर भी यात्रियों को लाइन बदलने की सुविधा मिलती रही।  बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 10 अक्तूबर के विरोध-प्रदर्शन के दौरान दिल्ली मेट्रो सेवाओं पर लगी 'पूरी रोक' को हटाते हुए कहा था कि अधिकारी केवल इसके संचालन को नियंत्रित कर सकते हैं।
विज्ञापन
03:45 PM, 14-Oct-2026

विरोध-प्रदर्शन पर कार्रवाई को लेकर ओवैसी का सरकार का हमला

जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की जगह के तौर पर डी-नोटिफाई किए जाने पर एआईएमआईएम के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'सवाल यह है कि सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? सुप्रीम कोर्ट ने विरोध करने के अधिकार को सही ठहराया है, इसलिए जब तक हिंसा न हो, विरोध-प्रदर्शन की इजाजत होनी चाहिए। आज इन लड़कों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन उन्हें गिरफ्तार करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं थी, उन्हें आसानी से जमानत या नोटिस दिया जा सकता था, क्योंकि एक लड़के को रिहा कर दिया गया है; तो फिर बाकी दो को न्यायिक हिरासत में क्यों भेजा गया?'
02:14 PM, 14-Oct-2026

'बिना सबूत सिर्फ आरोप लगा रहा विपक्ष'

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रोहन गुप्ता ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही यह स्पष्ट था कि विरोध का अंत किस तरह होगा। जब आप किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति पर बिना सबूत आरोप लगाते हैं, तो आखिर कितने समय तक ऐसा कर सकते हैं? आप दो-चार दिन तक झूठ फैला सकते हैं, लेकिन उसके बाद क्या करेंगे? उन्होंने कहा कि विपक्ष राष्ट्रपति से मिलने और भारत के मुख्य न्यायाधीश के पास जाने की बात कर रहा है, लेकिन उसके पास कोई सबूत नहीं है। रोहन गुप्ता ने कहा कि विपक्ष बिना प्रमाण के अपनी चुनावी हार के लिए दूसरों को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकता।
02:13 PM, 14-Oct-2026

सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर निकाले मार्च को पुलिस ने रोका

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया ने संयुक्त रूप से विरोध मार्च निकाला। यह मार्च फिरोज शाह रोड से जंतर-मंतर तक निकाला जाना था, लेकिन पुलिस ने इसे बीच में ही रोक दिया। प्रदर्शनकारी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
 
02:10 PM, 14-Oct-2026

'सीईसी के खिलाफ जारी रहेगा कांग्रेस का प्रदर्शन'

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि उनकी पार्टी का आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट किया जाएगा और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया जाएगा। पवन खेड़ा के मुताबिक, यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और इसमें समाज के अलग-अलग तबकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:06 PM, 14-Oct-2026

दिल्ली पहुंचे अभिजीत दिपके

दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके बुधवार दोपहर दो बजे के करीब दिल्ली पहुंचे है। यहां आने के बाद वह किस कार्यक्रम में शामिल होंगे इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 
 
12:32 PM, 14-Oct-2026

सीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी बेतुका

सीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर अरविंद केजरीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या अपने ही देश में अपना झंडा लहराना अपराध है? यह पूरी तरह बेतुका है। 
 
11:33 AM, 14-Oct-2026

 संजय सिंह बोले- मोदी जी युवाओं से मत उलझिए

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सीजेपी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को निशाना बनाने से बचना चाहिए, क्योंकि वे जल्द ही तानाशाही का अंत कर देंगे। संजय सिंह ने एक्स पर आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस तिरंगे का विरोध करते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि तिरंगा फहराने और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने पर कार्यकर्ताओं को जेल क्यों भेजा गया।  
11:23 AM, 14-Oct-2026

राहुल गांधी सरकार को घेरा

सीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है। इसके लिए युवाओं को जेल में डालना कायरतापूर्ण काम है। छात्र, युवा, पत्रकार और इंडिया गठबंधन भले ही बैनर अलग-अलग हों, लेकिन मकसद एक ही है। सभी विरोध प्रदर्शन एक ही हैं।  नागरिक अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग कर रहे हैं। जंतर-मंतर भारत के लोगों का है। हम इसे वापस हासिल करेंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed