फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Job 2023 Live: 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक, हर किसी के लिए निकलीं सरकारी नौकरियां; पढ़ें अपडेट

Mon, 23 Oct 2023 01:51 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 23 Oct 2023 01:51 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Result 2023 Live Updates: कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां चल रही हैं। अगर आप सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो यह अपने सपने को साकार करने का सही समय है। नीचे इन भर्तियों से जुड़ी जानकारी अपडेट की जा रही है।

विज्ञापन
Sarkari job 2023 live updates Bihar TRE Result SSC DRDO UPSC UP Police and other jobs notification
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

01:51 PM, 23-Oct-2023

Sarkari Job 2023: फोरेस्ट गार्ड सहित अन्य पदों पर भर्ती

OSSSC CRE 2023: ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग पशुधन निरीक्षक, वनपाल और वन रक्षक के 2712 पदों पर भर्ती करने वाला है। इस संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 अक्तूबर को शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार नीचे भर्ती से जुड़ी डिटेल पढ़ सकते हैं और पंजीकरण शुरू होने पर आधिकारिक वेबसाइट - osssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
12:34 PM, 23-Oct-2023

Sarkari Naukri 2023: सशस्त्र सीमा बल में कॉन्सटेबल की भर्ती

SSB Constable GD Sports Quota Recruitment: सशस्त्र सीमा बल (SSB) में खेल कोटा के तहत कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी (GD) की भर्ती की जा रही है। एसएसबी जीडी कॉन्स्टेबल खेल कोटा भर्ती के लिए पंजीकरण 21 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और योग्य पुरुष -महिला उम्मीदवार एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2023 तक है।
विज्ञापन
11:51 AM, 23-Oct-2023

Jobs: करेंसी नोट प्रेस में भर्ती

Currency Note Press Nashik Recruitmenmt: करेंसी नोट प्रेस नासिक ने जूनियर तकनीशियन और अन्य पदों की कुल 113 रिक्तियों को भरने के लिए ऑनलाइन भर्ती अभियान शुरू किया है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र और अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट - cnpnashik.spmsil.com पर जाकर करियर टैब के तहत देख सकते हैं। आवेदन पत्र को भरकप जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है। 
11:06 AM, 23-Oct-2023

Sarkari Job 2023: झारखंड नगर सेवा आयोग प्रतियोगिता परीक्षा एडमिट कार्ड

JSSC JMSCCE 2023 Admit Card: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड नगर सेवा आयोग प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JMSCCE 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने आवदेन कर रखा था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - jssc.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
09:19 AM, 23-Oct-2023

सरकारी नौकरी: IBPS RRB PO Admit Card 2023

IBPS RRB PO 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन ने ऑफिसर स्केल 1, 2 और 3 भर्ती अभियान के साक्षात्कार कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड के लिए पात्र हैं, वे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट - ibps.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
08:23 AM, 23-Oct-2023

Sarkari Job 2023 Live: 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक, हर किसी के लिए निकलीं सरकारी नौकरियां; पढ़ें अपडेट

IOCL Trade & Technician Apprentice Recruitment 2023: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में तकनीशियन अपरेंटिस, ट्रेड अपरेंटिस के 1700 से अधिक पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2023 शाम पांच बजे तक है।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed