फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Job Live: 10वीं-12वीं पास के लिए निकलीं कई विभागों में भर्तियां, पढ़ें सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट

Wed, 01 Nov 2023 04:58 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 01 Nov 2023 04:58 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Result 2023 Live Updates: कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां चल रही हैं। इन भर्तियों के लिए हर योग्यता का उम्मीदवार आवेदन करने का पात्र है। अगर सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो इस सपने को साकार करने का यह सुनहरा मौका है।

विज्ञापन
Sarkari job 2023 live updates AAI JE  HTET BPSC SSC UPSC UP Police and other Government job notification
Sarkari Naukri 2023 LIVE - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

04:57 PM, 01-Nov-2023

Jobs: करेंसी नोट प्रेस में भर्ती

Currency Note Press Nashik Recruitmenmt: करेंसी नोट प्रेस नासिक ने जूनियर तकनीशियन और अन्य पदों की कुल 113 रिक्तियों को भरने के लिए ऑनलाइन भर्ती अभियान शुरू किया है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र और अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट - cnpnashik.spmsil.com पर जाकर करियर टैब के तहत देख सकते हैं। आवेदन पत्र को भरकप जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है। 
04:56 PM, 01-Nov-2023

Railway Jobs 2023, Sarkari Naukri: रेलवे में भर्ती

Railtel Corporation of India Limited: रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में प्रबंधकीय पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रेल टेल की इस भर्ती के तहत 81 पदों को भरा जाना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलटेल की आधिकारिक वेबसाइट Railtelindia.com पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2023 तक है।
विज्ञापन
04:52 PM, 01-Nov-2023

Sarkari Naukri 2023: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में भर्ती

HAL Recruitment 2023: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में मैनेजर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एचएएल भर्ती अभियान संगठन में 84 पदों को भरेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एचएएल की आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 तक है।
04:51 PM, 01-Nov-2023

Medical Jobs 2023: एम्स नागपुर में फैक्लटी के पदों पर भर्ती

AIIMS Nagpur Faculty Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नागपुर में फैकल्टी के 90 पदों पर भर्ती चल रही है। अगर आप इच्छुक हैं और योग्यताओं को पूरा करते हैं तो एम्स नागपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 नवंबर 2023 तक है।
04:51 PM, 01-Nov-2023

Sarkari Naukri 2023: यूपीएससी

UPSC CSE 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा की आरक्षित सूची जारी कर दी है। दो उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है। आयोग ने इन दोनों उम्मीदवारों के रोल नंबर भी साझा किए हैं।
11:42 AM, 01-Nov-2023

Sarkari Naukri 2023: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में भर्ती

HAL Recruitment 2023: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में मैनेजर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एचएएल भर्ती अभियान संगठन में 84 पदों को भरेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एचएएल की आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:38 AM, 01-Nov-2023

Sarkari Job, सरकारी नौकरी: यूकेएसएसएससी सीजीएल भर्ती

UKSSSC CGL Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा 2023 (CGL) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य लिखित परीक्षा के माध्यम से आयोग के विभिन्न विभागों में कुल 219 रिक्तियों को भरना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 नवंबर, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
08:20 AM, 01-Nov-2023

Sarkari Job Live: 10वीं-12वीं पास के लिए निकलीं कई विभागों में भर्तियां, पढ़ें सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट

Airport Authority AAI Junior Executives ATC Recruitment 2023: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की तरफ से जूनियर एग्जीक्यूटिव के 496 पदों पर भर्ती होनी है। इच्छुक उम्मीदवार आज, यानी 01 नवंबर से इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2023 तक है।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed