Sarkari Naukri 2021 LIVE: एनएलसी ने ट्रेनी तो रेलवे ने निकालीं टीजीटी, पीजीटी के पदों पर भर्तियां, बिना परीक्षा होगी भर्ती
{"_id":"6195c180aa36a4687a4c3954","slug":"sarkari-job-2021-live-latest-govt-jobs-alert-sarkari-naukri-results-notifications-18-november-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE: एनएलसी ने ट्रेनी तो रेलवे ने निकालीं टीजीटी, पीजीटी के पदों पर भर्तियां, बिना परीक्षा होगी भर्ती","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 18 Nov 2021 08:20 PM IST
वर्तिका तोलानी
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 18 Nov 2021 08:20 PM IST
खास बातें
Sarkari Job (सरकारी नौकरी) 2021 Live Updates Latest Government Jobs Alert & Results: 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर नौकरियां निकलीं हैं। बता दें कि कोरोना काल में हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। आपको बता दें कि सरकारी नौकरी पाना बेहद आसान है। बस जरूरत है तो सही अवसर की। इसलिए आज amarujala.com आपको विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा निकाली गई नौकरियों के बारे में बताने जा रहा है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:20 PM, 18-Nov-2021
Govt Job : एनएलसी भर्ती के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
यदि कोई उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा रहा है तो वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर जाएं।
- चरण 2: होम पेज पर करियर विकल्प पर क्लिक करें।
- चरण 3: इसके बाद करेंट ओपनिंग पर क्लिक करें।
- चरण 4: विज्ञापन संख्या: 07/2021 डाउनलोड करें। विज्ञापन में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
- चरण 5: फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
08:19 PM, 18-Nov-2021
NLC India Limited ट्रेनी भर्ती 2021 की आयु सीमा
विभिन्न श्रेणी के उम्मीदवारों की अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है, जिसे नीचे दी गई तालिका में समझाया गया है।
श्रेणी अधिकतम आयु सीमा
अनारक्षित / ईडब्ल्यूएस : 28 वर्ष
ओबीसी : 31 वर्ष
एससी / एसटी : 33 वर्ष
एनएलसी इंडिया प्रशिक्षु भर्ती 2021 के लिए डायरेक्ट अप्लाई लिंक।
श्रेणी अधिकतम आयु सीमा
अनारक्षित / ईडब्ल्यूएस : 28 वर्ष
ओबीसी : 31 वर्ष
एससी / एसटी : 33 वर्ष
एनएलसी इंडिया प्रशिक्षु भर्ती 2021 के लिए डायरेक्ट अप्लाई लिंक।
विज्ञापन
06:32 PM, 18-Nov-2021
Sarkari Naukri: एनएलसी प्रशिक्षु भर्ती 2021
विभाग और यूनिट वार प्रशिक्षण स्लॉट की संख्या- नेवेली यूनिट्स 24
- कॉर्पोरेट कार्यालय 07
- बरसिंगसर परियोजना 03
- एनटीपीएल / तूतीकोरिन 06
- एनयूपीपीएल, कानपुर 05
- क्षेत्रीय कार्यालय/चेन्नई 02
- क्षेत्रीय कार्यालय/चेन्नई - वाणिज्यिक 02
- क्षेत्रीय कार्यालय/नई दिल्ली 02
- तालाबीरा परियोजना 04
- दक्षिण पहवाड़ा - दुमका 01
05:47 PM, 18-Nov-2021
सरकारी नौकरी 2021: एनएलसी ट्रेनी पदों पर भर्ती
एनएलसी ट्रेनी पदों की भर्ती के आवेदन 22 नवंबर, 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट पर किए जा सकेंगे। उम्मीदवार जो चयन प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहते हैं, उन्हें पद के लिए जल्द आवेदन कर देना चाहिए। हालांकि, यह सलाह दी जाती है कि उम्मीदवारों को आवेदन से पूर्व एनएलसी ट्रेनी भर्ती 2021 अधिसूचना को पढ़ लेना चाहिए।
04:55 PM, 18-Nov-2021
Sarkari Jobs : NLC Trainee Recruitment 2021
नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड ने इंडस्ट्रियल ट्रेनी के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। एनएलसी इंडिया में फिलहाल 56 पदों पर भर्ती की जा रही है। इंडस्ट्रियल ट्रेनी पद के लिए उम्मीदवार आवेदन करना शुरू कर सकते हैं, क्योंकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर शुरू हो चुकी है।
04:02 PM, 18-Nov-2021
Sarkari Naukri: ऐसे कर सकते हैं आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार साक्षात्कार के समय मूल और स्व-सत्यापित सभी प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:35 PM, 18-Nov-2021
सरकारी नौकरी: इन पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन
- अंग्रेजी विषय के लिए पीजी शिक्षक: 01 पद
- अर्थशास्त्र विषय के लिए पीजी शिक्षक: 01 पद
- पीजी टीचर फॉर बिजनेस स्टडीज विषय: 01 पद
- विज्ञान विषय के लिए टीजी शिक्षक: 01 पद
- कंप्यूटर विज्ञान विषय के लिए टीजी शिक्षक: 01 पद
- सामाजिक विज्ञान विषय के लिए टीजी शिक्षक: 01 पद
- अंग्रेजी विषय के लिए टी.जी. शिक्षक: 02 पद
- प्राथमिक शिक्षक: 02 पद
02:19 PM, 18-Nov-2021
Sarkari job: ऐसे होगा आवेदकों का चयन
आवेदकों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा है। साक्षात्कार वाले दिन अभ्यर्थियों को प्राचार्य मध्य रेलवे सेक्टर (ईएम) स्कूल एवं जूनियर कॉलेज कल्याण के कक्ष में जाना होगा।
01:23 PM, 18-Nov-2021
सरकारी नौकरी: यह है महत्वपूर्ण तिथियां
- वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि: 25 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक (पीजी शिक्षक) के लिए
- वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि: 26 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक (टीजी शिक्षक) के लिए
- वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि: प्राथमिक शिक्षक के लिए 27 नवंबर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
12:23 PM, 18-Nov-2021
Sarkari Naukri Live 2021: रेलवे ने निकालीं भर्तियां
मध्य रेलवे पीजीटी, टीजीटी और प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। वॉक-इन-इंटरव्यू 25, 26 और 27 नवंबर, 2021 को आयोजित होने वाला है। उम्मीदवार cr.indianrailways.gov.in पर विवरण देख सकते हैं।