फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRB NTPC UG Admit Card 2025 Live: आज जारी हो सकता है एनटीपीसी यूजी का प्रवेश पत्र, यहां जानें ताजा अपडेट

Mon, 04 Aug 2025 11:37 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 04 Aug 2025 11:37 AM IST
खास बातें

RRB NTPC UG 2025 Admit Card out Date and Time Live Updates: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से एनटीपीसी यूजी भर्ती परीक्षा का आयोजन 7 अगस्त, 2025 से किया जाएगा। पंजीकृत अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र बहुत जल्द जारी कर दिए जाएंगे। भर्ती बोर्ड ने कहा था कि प्रवेश पत्र परीक्षा दिवस से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। इसके आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रवेश पत्र आज, यानी 4 अगस्त को जारी किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
RRB NTPC UG 2025 Admit Card Live Updates, Check date and time, Link here to download, Exam from 7 Aug
RRB NTPC UG 2025 Admit Card Live Updates - फोटो : Adobe Stock

लाइव अपडेट

11:34 AM, 04-Aug-2025

RRB NTPC UG 2025: कब जारी हुई परीक्षा शहर सूचना पर्ची?

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 परीक्षा के लिए शहर की सूचनात्मक स्लिप 29 जुलाई 2025 से जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अपने आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ लॉगिन करके यह स्लिप देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
05:55 PM, 03-Aug-2025

RRB NTPC UG Admit Card 2025: एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से पहचान पत्र मान्य होंगे?

अगर आप आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट (UG) पदों की परीक्षा (CEN No. 06/2024) में शामिल होने जा रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र (ID Proof) भी अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। बिना पहचान पत्र के एंट्री नहीं दी जाएगी।

परीक्षा केंद्र पर वैध पहचान पत्रों की सूची:
  • वोटर आईडी कार्ड
  • आधार कार्ड
  • ई-आधार का प्रिंटआउट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • ई-पैन कार्ड का प्रिंटआउट
  • पासपोर्ट
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इनमें से कोई भी मूल पहचान पत्र और उसका एक प्रिंटआउट/फोटोकॉपी परीक्षा केंद्र पर साथ लाएं, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन
05:14 PM, 03-Aug-2025

RRB NTPC UG 2025 Exam Date: परीक्षा तिथि

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा की आयोजन तिथि 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक निर्धारित की गई है। यह परीक्षा विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें लाखों उम्मीदवार भाग लेंगे।
04:34 PM, 03-Aug-2025

RRB NTPC Admit Card: जानें सभी वर्गों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक

आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2025 के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने अलग-अलग वर्गों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक निर्धारित किए हैं। अनारक्षित (UR) श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक लाने होंगे, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अनुसूचित जाति (SC) के लिए यह सीमा 30% रखी गई है। अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 25% अंक प्राप्त करने होंगे। इन कट-ऑफ अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों को अगले चरण की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
12:27 PM, 03-Aug-2025

RRB NTPC UG 2025: कट-ऑफ बढ़ने या घटने की वजहें

आरआरबी एनटीपीसी 2025 की कट-ऑफ उम्मीदवारों की संख्या, परीक्षा की कठिनाई, रिक्तियों की संख्या और पिछले वर्षों की कट-ऑफ पर निर्भर करेगी। ज्यादा उम्मीदवार या आसान पेपर होने पर कट-ऑफ बढ़ सकती है, जबकि ज्यादा रिक्तियों पर कट-ऑफ कम हो सकती है।
11:31 AM, 03-Aug-2025

RRB NTPC Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले अपने क्षेत्र की आधिकारिक RRB वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए ‘Download Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें।
  • आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • अब आप इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए उसका एख प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:55 AM, 03-Aug-2025

RRB NTPC UG 2025 Exam: कैसे होगा चयन?

यह भर्ती प्रक्रिया कुल चार चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1) होगा, जिसमें सामान्य विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद CBT 2 आयोजित किया जाएगा, जो पद के अनुसार थोड़ा गहराई वाला होगा।

दोनों परीक्षाओं में सफल उम्मीदवारों को उनके पद की आवश्यकता के अनुसार कौशल परीक्षण (जैसे टाइपिंग टेस्ट या एप्टीट्यूड टेस्ट) देना होगा। अंत में, चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच दस्तावेज सत्यापन चरण में की जाएगी
09:05 AM, 03-Aug-2025

RRB NTPC UG 2025: स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी शामिल?

RRB NTPC 2025 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी गई हैं। इसमें उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण नंबर, सामान्यीकृत अंक, कुल अंक, विषयवार प्राप्त अंक, और योग्यता की स्थिति शामिल हैं।  
 
07:41 PM, 02-Aug-2025

RRB NTPC UG 2025 Exam Shift: शिफ्ट टाइमिंग और रिपोर्टिंग

परीक्षा एक दिन में तीन शिफ्ट में होगी:
  • शिफ्ट 1: सुबह 9:00 – 10:30 AM (रिपोर्टिंग: 7:30 AM)
  • शिफ्ट 2: 12:45 – 2:15 PM (रिपोर्टिंग: 11:15 AM)
  • शिफ्ट 3: 4:30 – 6:00 PM (रिपोर्टिंग: 3:00 PM)
(सटीक रिपोर्टिंग समय एडमिट कार्ड पर उल्लेख होगा)
07:21 PM, 02-Aug-2025

RRB NTPC UG 2025: क्या जारी हो गया एडमिट कार्ड?

आरआरबी के अनुसार, हॉल टिकट परीक्षा से 4 दिन पहले ही डाउनलोड के लिए जारी किया जाता है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि जैसी लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें और www.rrbcdg.gov.in या संबंधित RRB वेबसाइट्स पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed