फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jobs Results Live: नए साल में 19 भर्ती परीक्षाएं कराएगा एसएससी, सीएचएसएल जनवरी में खत्म होगी तो एमटीएस शुरू

Sat, 31 Dec 2022 07:22 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 31 Dec 2022 07:22 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Results Jobs Notification Out Live 2022: आज यानी 31 दिसंबर, 2022 का आखिरी दिन है। कल यानी एक जनवरी, 2023 से नया साल शुरू होगा। नए साल से युवाओं को काफी उम्मीद है। नौकरी और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए हम नए साल में अच्छी खबर मिलने की उम्मीद करते हैं। इस साल की तरह ही अगले साल भी हम नौकरी और रोजगार की तलाश में आपको नित नए जानकारियों और खबरों के जरिये मदद करते रहेंगे। 2022 को अलविदा कहते हुए और नए कैलेंडर वर्ष की शुभकामनाओं (#HappyNewYear2023) के साथ आज के इस Sarkari Naukri Govt Jobs and Exam Results Live Blog में पढ़ें कुछ प्रमुख भर्तियों और परीक्षाओं की जानकारी ... 

विज्ञापन
Results Jobs Out Live 2022 Notification SSC New Exam Calender 2023 Recruitment Vacancy in Hindi Sarkari Naukri
दिसंबर 2022 की प्रमुख नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

07:21 PM, 31-Dec-2022

Sarkari Jobs Exam SSC New Exam Calender 2023

STAFF SELECTION COMMISSION (SSC) ने नया एग्जाम कैलेंडर 2023-2024 (New Exam Calender 2023) जारी कर दिया है। असम राइफल्स परीक्षा, 2022 में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), NIA, SSF और राइफलमैन (GD) में कॉन्स्टेबल (GD) जनवरी-फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। एसएससी की सीएचएसएल यानी संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) लेवल 2022 की परीक्षा को मार्च 2023 में आयोजित किया जाएगा। वहीं, एसएससी की मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ, और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2022 के लिए अधिसूचना 17 जनवरी, 2023 को जारी की जाएगी और टियर-1 परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित की जाएगी।
06:21 PM, 31-Dec-2022

Govt Jobs Exam APPSC Group 1 Admit Card Out

आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने शनिवार, 31 दिसंबर को ग्रुप- 1 सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
05:20 PM, 31-Dec-2022

Sarkari Job: OPSC OCS Recruitment पात्रता मापदंड

आयु सीमा : ओपीएससी की भर्ती में एक जनवरी 2022 को 21 वर्ष से 38 वर्ष के मध्य के बीच में होना चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया : आवेदकों को प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) और मुख्य परीक्षा (लिखित और साक्षात्कार) के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यहां आधिकारिक वेबसाइट देखें।
04:00 PM, 31-Dec-2022

Govt Jobs Live : ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा के लिए करें आवेदन

ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा, 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 17 जनवरी से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी, 2023 है। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 683 रिक्तियों को भरना है। उम्मीदवार अधिसूचना में उपलब्ध रिक्ति विवरण की जांच कर सकते हैं। 
03:08 PM, 31-Dec-2022

Sarkari Vacancy: OPSC OCS Recruitment Exam 2022

ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा, 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 17 जनवरी, 2023 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे
02:28 PM, 31-Dec-2022
राजस्थान रेडियोग्राफर भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी, 2023 रखी गई है। अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन राजस्थान राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान अथवा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट rajswasthya.nic.in पर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:28 PM, 31-Dec-2022

Sarkari Naukri 2023 SSC ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर

STAFF SELECTION COMMISSION (SSC) ने नया एग्जाम कैलेंडर 2023 (New Exam Calender 2023) जारी कर दिया गया है।  एसएससी ने इस बार 19 बड़ी भर्तियों के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी किया है। एसएससी न्यू एग्जाम कैलेंडर 2023 यहां ssc.nic.in से पीडीएफ में डाउनलोड करें। 
01:26 PM, 31-Dec-2022

Live Govt Jobs IOCL Recruitment: योग्यता मानदंड

भारतीय तेल निगम लिमिटेड (IOCL) तकनीशियन, स्नातक और ट्रेड अपरेंटिस (तकनीकी और गैर-तकनीकी) पद को भरने के लिए IOCL भर्ती अधिसूचना 2022 के साथ कुल 1760 रिक्तियां जारी की गई हैं। भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आवेदकों को भर्ती अभियान के सभी विवरणों को जानना चाहिए। 
12:57 PM, 31-Dec-2022

Sarkari Vacancy IOCL Apprentice Recruitment 2022

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर IOCL भर्ती 2022 की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। IOCL ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से 1760 विभिन्न पदों के लिए IOCL भर्ती 2022 की घोषणा की है। IOCL भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और ऑनलाइन आवेदन विंडो तीन जनवरी, 2023 तक खुली रहेगी।
11:56 AM, 31-Dec-2022

Results Jobs Out Live क्या है संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का इतिहास? 

संघ लोक सेवा आयोग यानी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन को यूपीएससी (UPSC) के नाम से ज्यादा जाना जाता है। यूपीएससी के इतिहास की बात करें तो भारत में इसकी स्थापना अंग्रेजी शाासनकाल के दौरान 'ली आयोग' की अध्यक्षता में की गई थी। History Of UPSC संबंधी अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed