Sarkari Naukri Result Live: रेलवे और यूपीएससी समेत यहां निकलीं भर्तियां, डिप्लोमा धारकों को भी मिलेंगी नौकरियां
{"_id":"6253a63c71a58624fe5b62d0","slug":"results-jobs-news-sarkari-naukri-sarkari-result-live-latest-vacancies-recruitments-exam-govt-jobs-results-update","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result Live: रेलवे और यूपीएससी समेत यहां निकलीं भर्तियां, डिप्लोमा धारकों को भी मिलेंगी नौकरियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 11 Apr 2022 10:28 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:28 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Sarkari Result Live 2022: इस वक्त यूपीएससी और रेलवे समेत कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। देश के सर्वोत्तम संस्थानों में अगर नौकरी करने का मौका मिले तो कौन छोड़ना या चूकना चाहेगा और यदि फिर वह संस्थान भी सरकारी और नौकरी भी सरकारी तो फिर यह तो सोने पे सुहागा अवसर है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी-रिजल्ट लाइव अपडेट 2022
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
10:27 PM, 11-Apr-2022
Sarkari Naukri 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
असम सरकार के अंतर्गत भर्ती में स्तर 3 के लिए आवेदकों से स्नातक, कंप्यूटर डिप्लोमा समेत कई अन्य योग्यताएं मांगी गई हैं। वहीं, स्तर चार के लिए उम्मीदवारों के पास में दसवीं पास की योग्यता होनी चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।09:15 PM, 11-Apr-2022
सरकारी नौकरी 2022: इस तारीख तक कर लें अपना आवेदन
असम सरकार की ओर से जारी की गई भर्ती के आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की तारीख आज 11 अप्रैल, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 30 मई, 2022 तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
08:13 PM, 11-Apr-2022
सरकारी नौकरी: इस तारीख से करें आवेदन
असम सरकार द्वारा जारी की गई स्तर 3 की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। वहीं, स्तर 4 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल, 2022 को मध्यरात्रि से शुरू कर दी जाएगी।07:33 PM, 11-Apr-2022
Sarkari Naukri 2022: ऐसे करें अपना आवेदन
इनमें से 13141 पद स्तर 3 के लिए हैं और 13300 स्तर 4 के लिए। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन assam.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।05:55 PM, 11-Apr-2022
Sarkari Naukri: असम सरकार ने 26 हजार से अधिक पदों पर निकालीं भर्तियां
असम सरकार ने स्तर-3 और स्तर-4 के रिक्त पदों पर बंपर भर्तियां जारी की है। इस भर्ती के माध्ययम से कुल 26441 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्तियां की जाएंगी। इनमें से 13141 पद स्तर 3 के लिए हैं और 13300 स्तर 4 के लिए।04:45 PM, 11-Apr-2022
सरकारी नौकरी सरकारी रिजल्ट्स 2022: महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी की भर्ती
- अधीक्षण इंजीनियर (सिविल) - 1
- मुख्य महाप्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी) - 01
- मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा और प्रवर्तन) - 01
- उप महाप्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी) - 01
- कार्यकारी निदेशक (संचालन) - 01
- कार्यकारी निदेशक (परियोजना) - 01
विज्ञापन
विज्ञापन
04:08 PM, 11-Apr-2022
सरकारी नौकरी लाइव : MAHATRANSCO Recruitment पदों का विवरण
- सहायक इंजीनियर (ट्रांसमिशन) - 170
- सहायक इंजीनियर (दूरसंचार) - 25
- सहायक इंजीनियर (सिविल) - 28
- मुख्य इंजीनियर (ट्रांसमिशन) - 04
- अधीक्षण इंजीनियर (ट्रांसमिशन) - 11
03:07 PM, 11-Apr-2022
MAHATRANSCO Recruitment के लिए शैक्षणिक योग्यता
सुपरिटेंडिंग इंजीनियर (ट्रांसमिशन) के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/ प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री और विद्युत वितरण क्षेत्र में कुल 12 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए MAHATRANSCO की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।02:45 PM, 11-Apr-2022
Sarkari Naukri Live: महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड में निकलीं भर्तियां
महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार चीफ इंजीनियर (ट्रांसमिशन) के पदों के लिए उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/ टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री के साथ पावर सेक्टर में कुल 15 साल का अनुभव होना चाहिए।
02:04 PM, 11-Apr-2022