फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result Live: यूपीएसएसएससी, एमपीपीएसी समेत विभिन्न विभागों में भर्तियां, जानें कैसे करें अप्लाई

Sat, 06 Aug 2022 11:00 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 06 Aug 2022 11:00 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: हमारे देश में हर साल सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में भर्तियां जारी हैं। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग, जहां आपको हर छोटी बड़ी भर्तियों और रिजल्ट की जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
Results Jobs Live Sarkari Result Naukri in UP Govt Jobs Latest Result Updates on 06 August
Sarkari Naukri 2022 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

10:47 PM, 06-Aug-2022

UP Jobs 2022: यूपीएसएसएससी मुख्य सेविका भर्ती शुरू

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने मुख्य सेविका (प्रमुख सेवक) मुख्य परीक्षा 2022 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
10:06 PM, 06-Aug-2022

Jobs and Result: फुल टाइम और पार्ट टाइम नौकरी

कैंडी फनहाउस ने कहा है कि वे एक स्वाद परीक्षक की तलाश में हैं और ऐसा कोई जो सभी चीजों का आनंद लेने के लिए तैयार हो! नौकरी फुल टाइम और पार्ट टाइम दोनों मोड के लिए हैं। आवेदन के लिए यहां Candyfunhouse.ca/pages/careers पर विजिट करें।
विज्ञापन
09:24 PM, 06-Aug-2022

Jobs out of India: विदेश में नौकरी का मौका

इस नौकरी के लिए पांच साल ऊपर के सभी बच्चे, किशोर, युवा, वयस्क और बुजुर्ग तक आवेदन के पात्र हैं। दरअसल, कंपनी ने सीसीओ यानी चीफ कैंडी ऑफिसर के पद पर नौकरी निकाली है। 
08:12 PM, 06-Aug-2022

विदेश में नौकरी : सालाना लाखों रुपये की तनख्वाह मिलेगी

कैनेडियन ऑनलाइन कैंडी स्टोर कैंडी फनहाउस ने उन सभी लोगों को बुलाया है जो कैंडी खाने के शौकीन हैं। वहां कैंडी खाने के काम के बदले आपको सालाना लाखों रुपये की तनख्वाह (डॉलर में) मिलेगी। 
06:20 PM, 06-Aug-2022

Results Jobs Live Sarkari Result

विदेश में नौकरी चाहने वालों के लिए बेहतरीन खबर है। लाखों की सैलरी वाली नौकरी करने में काम करने की बजाय कैंडी खाने के लिए मिले तो कितना अच्छा होगा। ऐसी नौकरी बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को अपनी और आकर्षित करती है। 
04:33 PM, 06-Aug-2022

REET 2022 Answer Key: कब तक आएगी उत्तर कुंजी और परिणाम?

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के हुए 10 दिनों से अधिक का समय हो गया है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि परीक्षा की उत्तर कुंजी इस हफ्ते जारी हो सकती है। इस उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा मिलेगी। इन आपत्तियों पर समीक्षा के बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। इसी पर अंतिम परिणाम भी जारी होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:05 PM, 06-Aug-2022

Sarkari Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?

बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, अजमेर की ओर से रीट, 2022 का आयोजन 23 और 24 जुलाई, 2022 को किया गया था। बता दें कि 62 हजार पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में करीब 15 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।
03:36 PM, 06-Aug-2022

Sarkari Result Live: यहां डाउनलोड कर सकेंगे उत्तर कुंजी

जो भी उम्मीदवार रीट, 2022 की परीक्षा में शामिल हुए थे। वे परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
03:15 PM, 06-Aug-2022

Sarkari Result 2022: रीट आंसर की 2022

बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, अजमेर/BSER की ओर से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2022/REET 2022 का आयोजन अब जल्द ही किया जा सकता है। उत्तर कुंजी के इस हफ्ते जारी होने की उम्मीद की जा रही है।
02:25 PM, 06-Aug-2022

Govt JObs 2022: शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का होगा दस्तावेज सत्यापन

सीबीटीएसटी परिणाम घोषित होने के बाद, अब शॉर्टलिस्ट किए जाने वाले उम्मीदवारों को आरआरबी में भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन के अंतिम दौर से गुजरना होगा। आरआरबी परीक्षा प्रक्रिया के अनुसार, उम्मीदवारों के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटीएसटी एडमिट कार्ड 2022 संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट के जरिये परीक्षा तिथि से चार दिन पहले डाउनलोड करने में सक्षम होंगे।
 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed