फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result 2022 Live: दिल्ली, पंजाब, यूपी समेत कई राज्यों में बंपर भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया

Sun, 31 Jul 2022 11:15 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 31 Jul 2022 11:15 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: हमारे देश में हर साल सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में भर्तियां जारी हैं। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग, जहां आपको हर छोटी बड़ी भर्तियों और रिजल्ट की जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
Results Jobs Live Sarkari Naukri Result 2022 Latest Notification Admit Card Answer Key Result on 31 July
Sarkari Naukri Result Live 2022 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

11:14 PM, 31-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022: नैनीताल बैंक भर्ती पात्रता मानदंड

नैनीताल बैंक भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम पात्रता मानदंड पूरे करना चाहिए।  
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से पूर्णकालिक एमबीए (मार्केटिंग) न्यूनतम 55% अंकों के साथ किया हो।
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    या फिर मार्केटिंग स्पेशलाइजेशन के साथ पूर्णकालिक दो वर्ष पीजीडीबीए/ पीजीडीबीएम/ पीजीपीएम/ पीजीडीएम आदि किया हो।
10:33 PM, 31-Jul-2022

Sarkari Naukri 2022: नैनीताल बैंक अधिकारी संवर्ग भर्ती

सभी उम्मीदवार नैनीताल भर्ती 2022 के लिए खुद से आवेदन कर सकते हैं क्योंकि ऑफलाइन प्रक्रिया चल रही है और यह आवेदन पत्र भरकर 01 अगस्त, 2022 तक निम्नलिखित पते पर पहुंचा दें।
 
वाइस प्रेसीडेंट (एचआरएम)
नैनीताल बैंक लिमिटेड हेड ऑफिस,
सेवन ओक्स, मल्लीताल,
नैनीताल- 263001 (उत्तराखंड)  
विज्ञापन
09:53 PM, 31-Jul-2022

Sarkari Jobs : Nainital Bank Recruitment Last Date

आवेदन पत्र जमा करने के लिए 01 अगस्त, 2022 तक उपलब्ध होगा। इच्छुक आवेदक नैनीताल बैंक भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने से पहले सभी विवरणों की जांच कर लें। 
09:05 PM, 31-Jul-2022

Sarkari Jobs : आवेदन की आखिरी तिथि

सोमवार, एक अगस्त, 2022 को इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तिथि है।  योग्य उम्मीदवार नैनीताल बैंक आवेदन पत्र के लिए वेबसाइट nainitalbank.co.in से आवेदन कर संबंधित पते पर भेज सकते हैं। 
08:01 PM, 31-Jul-2022

Govt Jobs 2022: Nainital Bank Recruitment

सावर्जनिक क्षेत्र के बैंकों में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है। बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोगी उमक्रम नैनीताल बैंक ने ऑफिसर्स ग्रेड / स्केल-1 पदों के तहत मार्केटिंग ऑफिसर पदों की भर्ती के लिए हाल ही में अधिसूचना जारी की थी।
07:10 PM, 31-Jul-2022

सरकारी नौकरी रिजल्ट अपडेट: JKPSC Recruitment 2022

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) की असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन और पीटीआई के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवार 01 से 03 अगस्त, 2022 तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:15 PM, 31-Jul-2022

Govt Jobs : JKPSC Recruitment 2022

इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
05:05 PM, 31-Jul-2022

Results Jobs Live : JKPSC Recruitment 2022

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन और पीटीआई के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
03:44 PM, 31-Jul-2022

Sarkari Naukri : रिक्तियों के लिए आवेदन करने के चरण

  • सबसे पहले दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
  • अब प्रोफाइल बनाने के लिए न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और फॉर्म को पूरा करें।
  • पोर्टल पर लॉग इन करें और योग्यतानुसार इच्छुक पद के लिए आवेदन करें।
  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
03:14 PM, 31-Jul-2022

सरकारी नौकरी: की चयन प्रक्रिया

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की चयन टियर वन / टू टियर परीक्षा योजना और जहां कहीं लागू हो, स्किल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। 

 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed