Sarkari Naukri-Result Live: डीआरडीओ, एमपी व्यापम समेत कई विभागों में हजारों नौकरियां, पढ़ें आवेदन प्रक्रिया
{"_id":"62e895d98c97ca01c0476f3c","slug":"results-jobs-live-sarkari-naukri-result-2022-latest-notification-admit-card-answer-key-result-on-02-august","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri-Result Live: डीआरडीओ, एमपी व्यापम समेत कई विभागों में हजारों नौकरियां, पढ़ें आवेदन प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 02 Aug 2022 11:48 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:48 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Results Jobs Live: इस वक्त देश के कई केंद्रीय और राज्य विभागों में बंपर भर्तियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग, जहां आपको हर छोटी बड़ी भर्तियों और रिजल्ट की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
Sarkari Result Naukri 2022 Live
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
11:46 PM, 02-Aug-2022
Sarkari Naukri 2022: SSC Recruitment के लिए आवेदन कैसे करें?
-
सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। -
जिन उम्मीदवारों के पास लॉग-इन आईडी नहीं है, उन्हें पहले एसएससी वेबसाइट पर 'न्यू यूजर? रजिस्टर नाऊ करें' लिंक। -
एक बार पंजीकृत होने के बाद, होम पेज पर 'अप्लाई' बटन पर क्लिक करें। -
जेएचटी भर्ती टैब के तहत, 2019 विज्ञापन पर 'अप्लाई' बटन पर क्लिक करें। -
आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें और आवेदन जमा करें। -
साथ ही भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेकर रख लें।
10:26 PM, 02-Aug-2022
Results Jobs Live 2022: SSC JHT Recruitment
उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा एक जनवरी, 2022 को उनकी उम्र 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार लागू होगी।
विज्ञापन
09:36 PM, 02-Aug-2022
Sarkari Naukri Result 2022: एसएससी जेएचटी के लिए आवेदन शुल्क
एसएससी जेएचटी के आवेदक उम्मीदवारों को 100 रुपये के शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है। आरक्षण के लिए पात्र महिला / एससी / एसटी / ईएसएम / पीडब्ल्यूडी से संबंधित उम्मीदवारों को छूट दी गई है।
08:48 PM, 02-Aug-2022
Results Jobs Live 2022: एसएससी ने निकालीं नौकरियां
एसएससी जेएचटी परीक्षा के तहत रिक्त पदों की संख्या संबंधी सूचना की स्थिति समय-समय पर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। एसएससी जेएचटी कंप्यूटर आधारित परीक्षा अक्तूबर में आयोजित की जाएगी।
07:51 PM, 02-Aug-2022
Sarkari Naukri Result 2022: SSC JHT Recruitment Notification
एसएससी जेएचटी परीक्षा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ संगठनों के लिए जूनियर अनुवादकों के समूह 'बी' अराजपत्रित पदों की भर्ती के लिए एक खुली प्रतियोगी परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी।
06:45 PM, 02-Aug-2022
Jobs Live Sarkari Naukri: SSC JHT Recruitment 2022
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर चार अगस्त को रात 11.00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतन 35 हजार रुपये से लेकर 01 लाख 40 हजार रुपये तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:55 PM, 02-Aug-2022
Results Jobs Live : SSC JHT Recruitment 2022
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 2022 जूनियर हिंदी अनुवादक (जेएचटी), जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
04:43 PM, 02-Aug-2022
Sarkari Result LIVE: ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे परीक्षी की उत्तर कुंजी को राजस्थान लोक सेवा की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।04:21 PM, 02-Aug-2022
Sarkari Result 2022: राजस्थान पीएससी एसएसओ परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी/ASO के पदों पर आयोजित की गई भर्ती परीक्षा (2021) की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को बीती रात 01 अगस्त, 2022 को जारी किया।03:54 PM, 02-Aug-2022