फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Result and Govt Jobs Live: आईबी, एनएचएआई और आरबीआई समेत यहां मिल रहीं नौकरियां, ये हैं योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Mon, 18 Apr 2022 09:01 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 18 Apr 2022 09:01 PM IST
खास बातें

Live Sarkari Naukri-Results Update: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चल पाता है। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकलीं भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Result and Govt Jobs Bharti Live Update Sarkari Naukri-Results News April 18th 2022 in Hindi
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

09:01 PM, 18-Apr-2022

Sarkari Naukri: ऐसे करें आवेदन

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वह उत्तर कुंजी को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया हम आपको इस खबर के माध्यम से बताएंगे। 
 
08:02 PM, 18-Apr-2022

सरकारी नौकरी: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने जूनियर न्यायिक सहायक भर्ती, 2021 के लिए सामान्य अंग्रेजी और कंप्यूटर ज्ञान विषय के प्रश्नों की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन
06:57 PM, 18-Apr-2022

Sarkari Naukri 2022: इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

रीट 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज सोमवार से शुरू होगी। आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही इसके लिए लिंक एक्टिवेट हो जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अगले एक महीने यानि 18 मई, 2022 तक इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
06:16 PM, 18-Apr-2022

Sarkari Naukri: कब होगी परीक्षा?

RBSE की ओर से रीट 2022 परीक्षा का आयोजन 23 और 24 जुलाई, 2022 को किया जाना प्रस्तावित है।
 
04:55 PM, 18-Apr-2022

Govt Job 2022: ऐसे करें अपना आवेदन 

जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार रीट-2022 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड / रीट की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के पूरा कर सकते हैं। 
 
04:19 PM, 18-Apr-2022

Sarkari Naukri 2022: आज से शुरू हो रही है रीट 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से आज सोमवार 18 अप्रैल, 2022 से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट-2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन की सभी तरह की प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:52 PM, 18-Apr-2022

Result and Govt Jobs Live: इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती

आईबी ने इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती के तहत साक्षात्कार, साइकोमेट्रिक व एप्टीट्यूड परीक्षा 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को गेट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद साइकोमेट्रिक व एप्टीट्यूड परीक्षा आयोजित की जाएगी।
02:09 PM, 18-Apr-2022

सरकारी नौकरी लाइव : खुफिया विभाग की भर्ती 2022

खुफिया विभाग ने इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती तकनीकी परीक्षा 2022 के लिए सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आमंत्रित करते कुल 150 रिक्तियों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। 
01:51 PM, 18-Apr-2022

Sarkari Vacancy: आईबी एसीआईओ भर्ती

 आईबी एसीआईओ भर्ती 2022 के लिए साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को गेट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद साइकोमैट्रिक व एप्टीट्यूड परीक्षा आयोजित की जाएगी। 
01:15 PM, 18-Apr-2022

Sarkari Naukri 2022: केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती

इंटेलिजेंस ब्यूरो ने सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। आईबी ने इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती के तहत साक्षात्कार, साइकोमैट्रिक व एप्टीट्यूड परीक्षा 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed