फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result 2021 LIVE: कई सरकारी विभागों और कंपनियों में शुरू हुईं बंपर भर्तियां

Thu, 20 May 2021 06:57 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 20 May 2021 06:57 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा।रेलवे और आर्मी स्कूल में बंपर नौकरियां निकलीं हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
Latest government jobs 2021: Sarkari Naukri Alert Live Results Updates News on 20th May 2021
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:57 PM, 20-May-2021

सरकारी नौकरी: फायरमैन भर्ती परीक्षा कुछ समय के लिए टली

बिहार सीएसबीसी ने फायरमैन के 2380 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक यह परीक्षा 06 जून को आयोजित होने वाली थी। किंतु बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए इसे कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।
05:58 PM, 20-May-2021

Govt Jobs: रेलवे में कोरोना वॉरियर्स की भर्ती

सेंट्रल रेलवे ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कॉन्ट्रेक्ट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स (CMP) के विभिन्न पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी  24 मई और 09, 22 जून 2021 को वॉक-इन- इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 12 बजे, भारत रत्न बाबासाहेब आंबेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल, सेंट्रल रेलवे, भायकला, मुंबई - 400027 पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
05:30 PM, 20-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : एसबीआई फार्मासिस्ट, एससीओ भर्ती परीक्षा 2021 स्थगित

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने देशभर में कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए फार्मासिस्ट और विशेष संवर्ग अधिकारी यानी स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (एससीओ) के लिए ऑनलाइन होने वाली भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी है। एसबीआई फार्मासिस्ट परीक्षा 2021 और एसबीआई एससीओ भर्ती 2021 की परीक्षा 23 मई को आयोजित होनी निर्धारित थी। भारतीय स्टेट बैंक ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर कहा कि दोनों भर्ती परीक्षाओं को अगली सूचना तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 
04:47 PM, 20-May-2021

SBI Clerk 2021 : एसबीआई ने निकाली 5327 पदों पर नौकरियां

एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक द्वारा क्लर्क के 5000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। क्लर्क भर्ती 2021 नामक अधिसूचना के अनुसार चयन प्रक्रिया के जरिए क्लर्क के कुल 5327 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हुई है। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  
03:59 PM, 20-May-2021

सरकारी भर्ती : आठवीं और दसवीं पास को यहां सीधे मिल रही हैं नौकरियां

महिला और बाल विकास विभाग (WCD) कर्नाटक सरकार के तहत चामराजनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायक के पदों पद भर्ती शुरू हुई है। महिला और बाल विकास विभाग ने इस सीधी भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार महिला और बाल विकास विभाग (WCD), चामराजनगर के इन पदों के आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
02:48 PM, 20-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, 5 जून तक करें अप्लाई

आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस), बोलारम, सिंकदराबाद ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी), पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी), प्राइमरी टीचर (पीआरटी) सहित 32 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी एपीएस की आधिकारिक वेबसाइट, apsbolarum.edu.in पर जाकर 5 जून 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:49 PM, 20-May-2021

Sarkari Vacancy: गृह मंत्रालय ने 15 रिक्त पदों पर ई-मेल के जरिए मांगे आवेदन

गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और लखनऊ स्थित सीईपीआई के 15 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए लॉ ऑफिसर, सीनियर अकाउंट ऑफिसर, चीफ सुपरवाइजर/सलाहकार और सुपरवाइजर के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी।

इस भर्ती की खास बात यह है कि विभिन्न रिक्त पदों के लिए सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए ई-मेल या कोरियर के जरिए आवेदन पत्र भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
12:45 PM, 20-May-2021

Sarkari Job : मैनेजर फाइनेंस व अकाउंट्स के पद खाली, फौरन करें आवेदन

एअर इंडिया ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए मैनेजर फाइनेंस, ऑफिसर अकाउंट्स और असिस्टेंट अकाउंट्स के 15 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी एआईएएसएल की आधिकारिक वेबसाइट airindia.in पर जाकर 01 जून 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
11:40 AM, 20-May-2021

Govt Jobs: सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकलीं हैं नौकरियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भुवनेश्वर ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक कुल 90 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 18 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhubaneswar.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। 
10:47 AM, 20-May-2021

सरकारी नौकरी: 69,000 शिक्षक भर्ती की मेरिट सूची के आधार पर होगा चयन

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने 5000 से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती के आदेश दिए हैं। जारी निर्देश में सचिव ने कहा है कि एसटी वर्ग के 1133 पदों को एससी वर्ग से भरा जाए। वहीं विकलांग की तीनों श्रेणियों के अभ्यर्थियों के उपस्थित न होने की परिस्थिति में दूसरी श्रेणी के अभ्यर्थियों को मौका दिया जाए। बता दें इन पदों को 69,000 शिक्षक भर्ती की मेरिट सूची से भरा जाएगा।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed