फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jobs Results Live: एलआईसी, सेना और साई में निकलीं नौकरियां, ग्रेजुएट हैं तो जरूर करें आवेदन

Sat, 21 Jan 2023 05:38 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 21 Jan 2023 05:38 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri-Result 2023 Live (सरकारी नौकरी) LIC, Indian Army, SAI Recruitment Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट) Teacher Bharti Admit Card Answer Key Notifications 21 January Hindi News Updates: हम यहां ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन सैलरी पा सकते हैं। दरअसल, इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Jobs Results Live Sarkari Naukri Exam 2023 UPSC SCC Jobs Update Paper Leak Update and Result News
Sarkari Result Naukri Exam 2023 Live Updates - फोटो : Amar Ujala Graphic

लाइव अपडेट

05:38 PM, 21-Jan-2023

Jobs Update राजस्थान रेडियोग्राफर भर्ती 2022

राजस्थान रेडियोग्राफर भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी, 2023 रखी गई है। अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन राजस्थान राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान अथवा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट rajswasthya.nic.in पर कर सकते हैं।
04:38 PM, 21-Jan-2023

Sarkari Jobs राजस्थान में सहायक रेडियोग्राफर भर्ती

राजस्थान में सहायक रेडियोग्राफर भर्ती 2022 की विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। Rajasthan Radiographer Recruitment का आयोजन 1015 पदों पर भर्ती के लिए किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। 
विज्ञापन
03:43 PM, 21-Jan-2023

Sarkari Naukri Exam RSMSSB Teacher Recruitment 2022

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से बड़े स्तर पर शिक्षक भर्ती शुरू की गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक स्तर -1 और स्तर -2 भर्ती 2022 के तहत योग्य उम्मीदवारों के लिए राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 फरवरी से 28 फरवरी, 2023 तक आयोजित होने वाली है। भर्ती का लक्ष्य कुल 48000 रिक्तियों को भरना है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
02:07 PM, 21-Jan-2023

Sarkari Jobs MPPEB Recruitment 20 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन 

रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च, 2023 है। उम्मीदवार 25 मार्च, 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। प्रारंभिक परीक्षा पांच अगस्त, 2023 को दो पारियों- सुबह नौ बजे से 11 बजे और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होने वाली है। 
01:26 PM, 21-Jan-2023

Sarkari Naukri Exam MPPEB Recruitment 2022

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार छह मार्च, 2023 से आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
12:56 PM, 21-Jan-2023

Sarkari Naukri LIC AAO Recruitment

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की भर्ती में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट licindia.in के माध्यम से केवल ऑनलाइन मोड में ही आवेदन करना होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:18 PM, 21-Jan-2023

Jobs Live RRB NTPC Recruitment Exam Result Update

रेलवे ने पहली बार न केवल अपनी भर्ती परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा करने के लिए समय-सीमा निर्धारित की है, बल्कि इस वर्ष की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी की परीक्षाओं में चयनित 35,281 उम्मीदवारों को मार्च 2023 तक नौकरी प्रदान करने की समय-सीमा भी तय की है। 
12:14 PM, 21-Jan-2023

Sarkari Naukri UPPCL Recruitment 2022

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की ओर से अकाउंट्स ऑफिसर यानी लेखा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) फरवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जानी है। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 15 रिक्तियों को भरना है। 
12:13 PM, 21-Jan-2023

GOVT Jobs LIC Recruitment 2023

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने नियुक्ति के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां सहायक प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट) के पदों पर होनी हैं।
11:56 AM, 21-Jan-2023

एलआईसी, सेना और स्पोर्ट्स अथॉरिटी में निकलीं विभिन्न पदों पर नौकरियां, ग्रेजुएट हैं तो जरूर करें आवेदन

इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed