फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jobs Results 2022 Live: राजस्थान में शिक्षक भर्ती का पेपर लीक, इधर 54000 नौकरियों के लिए आवेदन जारी

Sat, 24 Dec 2022 06:13 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 24 Dec 2022 06:13 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022 (सरकारी रिजल्ट सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs, Admit Card, Answer Key Hindi News Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com/jobs 10वीं पास से लेकर स्नातक पास पात्रता वाले पदों पर निकलीं भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Jobs Results Live Sarkari Naukri Exam 2022 December 24 RPSC Paper Leak Bharti Railway Group D Result news
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

06:11 PM, 24-Dec-2022

Govt Jobs: Navy Agniveer Recruitment

भारतीय नौसेना ने अग्निवीर भर्ती एसएसआर/एमआर 01/23 के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया है। योग्य अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार 28 दिसंबर, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
05:31 PM, 24-Dec-2022

IOCL Apprentice Recruitment 2022 के लिए आवेदन करने के चरण

  1.                                                  
                    
    
                                                     
                    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट plapps.indianoil.in पर जाएं।
  2.                                                  
                    
    
                                                     
                    एक्टिव ओपनिंग के लिंक पर जाएं - अप्रेंटिसशिप ओपनिंग - अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                  
                    
    
                                                     
                    अपना पंजीकरण करें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें।
  4.                                                  
                    
    
                                                     
                    भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें। 
विज्ञापन
04:39 PM, 24-Dec-2022

Jobs Results 2022 Live: IOCL Recruitment

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है कि उम्मीदवार अधिसूचना में उपलब्ध शैक्षणिक योग्यता, रिक्तियों का विवरण और अन्य पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 18 वर्ष की आयु प्राप्त करनी चाहिए और 14 दिसंबर, 2022 तक 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
03:33 PM, 24-Dec-2022

सरकारी नौकरी 2022 Results  NVS PGT Answer Key

नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) की ओर से अपने विभिन्न विद्यालयों में पीजीटी, वाइस प्रिंसिपल और प्रिंसिपल के पदों पर नियुक्तियों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित भर्ती चयन परीक्षा के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने नवोदय विद्यालय समिति की परीक्षा में भाग लिया था, वे आंसर की देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। 
02:21 PM, 24-Dec-2022

Sarkari Naukri Exam ओपीएससी में 3400 पदों पर भर्ती

ओडिशा लोक सेवा आयोग ने ग्रुप -ए जूनियर ब्रांच में मेडिकल ऑफिसर के 3481 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इनमें से एक हजार पद अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए हैं। वहीं, महिला उम्मीदवारों के लिए 333 पद आरक्षित किए गए हैं। इन पदों पर राज्य के बाहर के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। 
01:41 PM, 24-Dec-2022

Govt Job Exams RPSC Rajasthan Paper Leak

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती ग्रुप सी की शनिवार, 24 दिसंबर को निर्धारित परीक्षा को पेपर लीक के कारण निरस्त कर दिया है। शनिवार को सामान्य विज्ञान का पेपर था। उदयपुर में पेपर लीक की सूचना मिलने के बाद सरकार ने सभी केंद्रों पर पेपर को रद्द करने का फैसला किया। अब सरकार ने मामले की जांच के लिए पुलिस और एसओजी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। राज्य में यह इस साल का पेपर लीक का तीसरा बड़ा मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:10 PM, 24-Dec-2022

Jobs Results 2022 Live: बिहार लोक सेवा आयोग की नई अधिसूचना

बिहार लोक सेवा आयोग की नई अधिसूचना के अनुसार 30 दिसंबर को सामान्य अध्ययन के दोनों पत्रों की परीक्षा होगी, 31 दिसंबर को सामान्य हिंदी और सात जनवरी को वैकल्पिक विषय की परीक्षा होगी। बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा सितंबर में हुई थी और परिणाम 17 नवंबर को घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 11,607 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया था।
12:16 PM, 24-Dec-2022

सरकारी नौकरियां बीपीएससी 67वीं परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव

बिहार लोक सेवा आयोग ने इस महीने बीपीएसएसी 67वीं मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख  बढ़ाई थी और अब निकाय चुनाव की तारीखों को देखते हुए परीक्षा तिथि में भी बदलाव किया गया है। अब 30, 31 और सात जनवरी को 67वीं मुख्य परीक्षा होगी। दरअसल, 29 दिसंबर को होने वाली परीक्षा सात जनवरी को होगी। 
11:51 AM, 24-Dec-2022

RPSC Paper Leak : दूसरी पारी में विज्ञान की परीक्षा होगी

अब दूसरी पारी में विज्ञान की परीक्षा दोपहर दो से 4.30 बजे होगी, इस परीक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके बाद 26 दिसंबर, 2022 को सुबह नौ से 11.30 बजे तक संस्कृत विषय की परीक्षा और दोपहर दो से 4.30 बजे तक गणित विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 27 दिसंबर को सुबह नौ से 11.30 बजे तक पंजाबी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
11:50 AM, 24-Dec-2022

RPSC 2nd Grade Exam Cancelled

सीनियर टीचर परीक्षा-2022 ग्रुप सी भर्ती के तहत शनिवार सुबह पहली पारी की परीक्षा 1193 परीक्षा केंद्रों पर होनी थी। इसमें करीब 3.74 लाख छात्र रजिस्टर्ड थे। पेपर लीक होने के बाद सिर्फ ग्रुप सी के जीके का पेपर रद्द किया गया है।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed