07:58 PM, 18-Mar-2023
Sarkari Naukri Exam Result BPSC Important Notice on 68th CCE Prelims
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 68वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) प्रारंभिक की अंतिम उत्तर कुंजी के संबंध में एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। सरकारी नौकरी और बिहार में अधिकारी बनने के इच्छुक उम्मीदवार जो बिहार सीसीई परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 68वीं प्रारंभिक परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। साथ उत्तर कुंजी के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा की गई टिप्पणियों को पढ़ एवं समझ सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें :
BPSC 68th Prelims: बीपीएससी 68वीं सीसीई परीक्षा की उत्तर कुंजी में नहीं हुआ कोई बदलाव, पढ़ें आधिकारिक नोटिस
06:57 PM, 18-Mar-2023
Latest Government Jobs HCET 2023 Application Filling on Hold
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से हरियाणा सीईटी यानी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (Common Eligibility Test) अधिसूचना जारी की गई थी और आवेदन प्रक्रिया गुरुवार, 16 मार्च से शुरू होनी थी। लेकिन आयोग की ओर से नई अधिसूचना जारी कर बताया गया कि हरियाणा सीईटी यानी एचसीईटी के तहत ग्रुप सी के 31,529 पदों को भरने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती अभियान के तहत आवेदन प्रक्रिया फिलहाल रोकी जा रही है। पदों की संख्या में संभावित बढ़ोतरी को इसका मुख्य कारण बताया जा रहा है।
06:12 PM, 18-Mar-2023
Govt Jobs UPSC EPFO Recruitment 2023
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की भर्ती 2023 के तहत 418 रिक्तियां प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी के पद के लिए हैं और अन्य 159 सहायक भविष्य निधि आयुक्त के लिए हैं। यूपीएससी उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट करने के लिए पेन और पेपर टेस्ट और इंटरव्यू आयोजित करेगा। दोनों पदों के लिए अलग-अलग परीक्षा होगी और कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी।
05:49 PM, 18-Mar-2023
Sarkari Naukri Exam UPSC EPFO Recruitment 2023
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से अंतिम समय की जल्दबाजी करने से बचने के लिए समय-सीमा का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन पत्र जमा करने को कहा है। संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि सहायक भविष्य निधि आयुक्त और प्रवर्तन अधिकारी-लेखा अधिकारी परीक्षा, 2023 की आखिरी समय की झंझट से बचने के लिए कृपया जल्दी आवेदन जमा करें।
05:42 PM, 18-Mar-2023
Govt Jobs Exam Result : REET 2022 Mains Answer Key Out
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 18 मार्च, 2023 को स्तर 1 और स्तर 2 के लिए राजस्थान अध्यापक पात्रता (REET) मुख्य परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
04:39 PM, 18-Mar-2023
Sarkari Naukri NCSM Recruitment 2023
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधीन स्वायत्त वैज्ञानिक संगठन राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (NCSM) की ओर से विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
03:30 PM, 18-Mar-2023
Sarkari Jobs AIC Recruitment
भारतीय कृषि बीमा कंपनी की ओर से प्रबंधन प्रशिक्षुओं के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती रिमोट सेंसिंग और जीआईएस डिसिप्लिन में की जा रही है।
02:39 PM, 18-Mar-2023
Sarkari Job DSSSB Recruitment 2023
डीएसएसएसबी की ओर से फिल्टर सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 20 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन dsssbonline.nic.in पर ऑनलाइन किया जा सकता है।
01:57 PM, 18-Mar-2023
Sarkari Jobs Result CRPF Answer Key 2023
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने हेड कॉन्स्टेबल (मंत्रिस्तरीय) लिखित परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवार सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in से हेड कॉन्स्टेबल (मंत्रिस्तरीय) लिखित परीक्षा यानी एचसीएम की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
01:17 PM, 18-Mar-2023
Sarkari Naukri Live नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम
नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (NAPS) के तहत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) की लॉन्चिंग से आने वाले वर्षों में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग को और बढ़ावा मिलेगा। अप्रेंटिसशिप मेले पूरे देश में हर महीने के दूसरे सोमवार को आयोजित किए जाते हैं। इनमें, चयनित उम्मीदवारों को नए स्किल प्राप्त करने के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार मासिक स्टाइपेन्ड भी मिलता है।