BPSC 68th Prelims: बीपीएससी 68वीं सीसीई परीक्षा की उत्तर कुंजी में नहीं हुआ कोई बदलाव, पढ़ें आधिकारिक नोटिस
BPSC Important Notice on 68th CCE Prelims: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 68वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) प्रारंभिक की अंतिम उत्तर कुंजी के संबंध में एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है।
विस्तार
BPSC Important Notice on 68th CCE Prelims: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 68वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) प्रारंभिक की अंतिम उत्तर कुंजी के संबंध में एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है।
सरकारी नौकरी और बिहार में अधिकारी बनने के इच्छुक उम्मीदवार जो बिहार सीसीई परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 68वीं प्रारंभिक परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। साथ उत्तर कुंजी के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा की गई टिप्पणियों को पढ़ एवं समझ सकते हैं।
बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को राज्य के 38 जिलों के परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। बीपीएससी की अंतरिम उत्तर कुंजी 18 फरवरी, 2023 को जारी की गई थी। उससे संबंधित उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। 68वीं प्रारंभिक परीक्षा को लेकर बीपीएससी ने कहा कि आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई थी।
विशेषज्ञ समिति को उत्तर कुंजी में कोई सही आपत्ति प्राप्त नहीं हुई इसलिए उन्हें अब अंतिम माना जाएगा और किसी भी नई आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा जिन सवालों पर आपत्तियां प्राप्त हुईं, उनका विश्लेषण किया गया और समित की ओर से सही उत्तरों की पहचान की गई।
जनरल स्टडीज यानी सामान्य अध्ययन के पेपर को लेकर उम्मीदवारों की आपत्तियों पर विशेषज्ञों की टिप्पणियां अब सावर्जनिक कर दी गईं हैं। उम्मीदवार अपनी सुविधानुसार इन्हें bpsc.bih.nic.in की वेबसाइट पर देख एवं पढ़ सकते हैं।