फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jobs Results Live: यहां निकलीं 30 हजार नौकरियां, सैलरी भी हजारों में, जानें कब, कहां और कैसे करना होगा आवेदन?

Sat, 11 Mar 2023 07:41 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 11 Mar 2023 07:41 PM IST
खास बातें

Sarkari Result, Sarkari Naukri 2023 Live Updates, Latest Government Jobs (सरकारी नौकरी) Railway Police Bharti: अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभाग और कंपनियां इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी हजारों नौकरियों की पेशकश करने जा रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं :-

विज्ञापन
Job Result Live Updates UPSC SSC Latest Notification Jobs in UP Bihar Rajasthan
sarkari naukri result 2023 सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

07:40 PM, 11-Mar-2023

Jobs in India : Infosys में 4263 नौकरियां

पेशेवर नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन का कहना है कि इंफोसिस में 4,263 नौकरियां हैं। कुल में से प्रमुख रिक्तियां इंजीनियरिंग - सॉफ्टवेयर और क्यूए श्रेणी, परामर्श, परियोजना और कार्यक्रम प्रबंधन में हैं। शेष रिक्तियां इंजीनियरिंग - हार्डवेयर और नेटवर्क और आईटी और इंफोर्मेशन सिक्योरिटी में हैं।
06:46 PM, 11-Mar-2023

सरकारी नौकरी : NIC Recruitment सैलरी 1,77,500 प्रतिमाह तक

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा अधिकतम आयु 30 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु-सीमा अलग अलग पदों के लिए भिन्न है। इसके साथ ही इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35,400 से लेकर 1,77,500 प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
06:14 PM, 11-Mar-2023

Sarkari Naukri राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की भर्ती

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की भर्ती में निम्नलिखित पदों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 04 अप्रैल, 2023 तक होगी। यह भर्ती अभियान संगठन में 598 पदों को भरेगा। 

पदों का विवरण
साइंटिस्ट बी ग्रुप ए: 71 पद

साइंटिस्ट ऑफिसर/इंजीनियर: 196 पद

वैज्ञानिक/तकनीकी सहायक: 331 पद
05:33 PM, 11-Mar-2023

Govt Jobs NIC Recruitment 2023

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से तकनीकी सहायक और अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार NIELIT की आधिकारिक साइट nielit.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
04:24 PM, 11-Mar-2023

Sarkari Naukri Orissa High Court Recruitment

ओडिशा हाईकोर्ट की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 234 रिक्तियों को भरना है। जिनमें से 199 रिक्तियां सहायक अनुभाग अधिकारी पदों के लिए और 35 जूनियर आशुलिपिक पदों के लिए हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा एक अगस्त 2023 को 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
04:03 PM, 11-Mar-2023

Job Result Live Orissa High Court Recruitment 2023

उच्च न्यायालय ओडिशा ने जूनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए  20 मार्च, 2023 तक का मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:10 PM, 11-Mar-2023

Govt Jobs Agniveer Recruitment Hisar

हिसार सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मोहित सिंह ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए अग्निवीरों की भर्ती, दो चरणों में की जाएगी। प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा तथा द्वितीय चरण में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। आवेदकों द्वारा भर्ती परीक्षा के लिए 250 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान किया जाना जरूरी है। 
02:48 PM, 11-Mar-2023

Sarkari Jobs हिसार में अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू

हिसार में भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अग्निपथ भर्ती वर्ष 2023-24  के लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट कर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2023 है। चयन परीक्षा 17 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी।
02:03 PM, 11-Mar-2023

Sarkari Naukri Live HSSC Common Eligibility Test

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा सीईटी यानी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (Common Eligibility Test) अधिसूचना जारी की है। यह ग्रुप सी के पदों को भरने के लिए एक भर्ती अभियान है। अधिसूचना में बताया गया है कि कुल 31,529 पद ऑनलाइन भरे जाएंगे।

Sarkari Naukri LIC AAO Exam 2023 फरवरी में हुई थी परीक्षा

17 फरवरी से 20 फरवरी, 2023 के बीच एलआईसी सहायक प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट) - 31वीं बैच के तहत 300 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। उम्मीदवार एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in के माध्यम से एलआईसी एएओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed