फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Job Results Live: NHRC, CBMR और NIOT में निकलीं भर्तियां, सैलरी हजारों से लाखों रुपये महीने तक

Sat, 19 Nov 2022 06:06 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 19 Nov 2022 06:06 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022 (सरकारी रिजल्ट सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs, Admit Card, Answer Key Hindi News Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इसलिए, amarujala.com/jobs 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकलीं भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। आज सबसे पहले हम बता रहे हैं एनएचआरसी यानी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और जैव चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, उत्तर प्रदेश में निकली नौकरियों के बारे में ... 

विज्ञापन
Govt Jobs Sarkari Exam Results Live Updates SSC CGL Admit Card Education News Recruitment
Sarkari Results Naukri Jobs Live 2022 - फोटो : Amar Ujala Graphic

लाइव अपडेट

06:05 PM, 19-Nov-2022

Govt Jobs IBPS विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती रिक्तियों का विवरण

  •                                                  
                    
    
                                                     
                    लॉ ऑफिसर (स्केल-1) : 10 पद
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    कृषि क्षेत्र अधिकारी (स्केल-1) : 516 पद
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    राजभाषा अधिकारी (स्केल-1) : 25 पद
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-1) : 100 पद
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    आईटी अधिकारी (स्केल-1) : 44 पद
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    एचआर/ पर्सनेल ऑफिसर (स्केल-1) : 15 पद
05:14 PM, 19-Nov-2022

Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट) IBPS SO Recruitment 2022

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर यानी विशेषज्ञ अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 710 पदों को भरेगा। आईबीपीएस एसओ भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर, 2022 है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
04:16 PM, 19-Nov-2022

BPSC 67TH CCE: महिला उम्मीदवारों के लिए 228 पद आरक्षित

प्रीलिम्स परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर विस्तृत अधिसूचना एवं परीक्षा संबंधी अन्य दिशा-निर्देश पढ़ सकते हैं। मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर से शुरू होगी। जबकि आवेदन की अंतिम तिथि छह दिसंबर, 2022 तय की गई है। बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए 726 रिक्तियों को भरने के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करेगा। 726 रिक्तियों में से 228 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं और बाकी 498 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध हैं।
03:07 PM, 19-Nov-2022

Job Results Live राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की भर्ती

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित एनएचआरसी यानी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के केंद्रीय कार्यालय में सहायक रजिस्ट्रार, अनुभाग अधिकारी, निजी सचिव, सहायक, निजी सहायक, जेष्ठ लेखा अधिकारी, सहायक लेखा अधिकारी और कनिष्ठ लेखाकार के पदों पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 19 नवंबर, 2022 से 45 दिन की समय-सीमा में आवेदन कर सकते हैं। 
02:29 PM, 19-Nov-2022

Govt Job Exams BPSC 67th Prelims Result

बिहार लोक सेवा आयोग ने 17 नवंबर की शाम को 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया था। बीपीएससी द्वारा प्रारंभिक परीक्षा 30 सितंबर 2022 को आयोजित की गई थी। इसमें आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए 11607 उम्मीदवारों को क्वालिफाई घोषित किया था। 
02:08 PM, 19-Nov-2022

Jobs Results Exam Update BPSC 67TH CCE MAINS 2022

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग की ओर से बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर, 2022 से शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:58 PM, 19-Nov-2022

Result Naukri Exam : SBI Clerk 2022 Prelims Exam की टाइमिंग

परीक्षा तिथियां : 19 नवंबर, 20 नवंबर और 25 नवंबर, 2022 

परीक्षा का समय
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    शिफ्ट 1 : सुबह 09 बजे से 10 बजे तक
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    शिफ्ट 2 : 11:30 पूर्वाह्न से 12:30 अपराह्न
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    शिफ्ट 3 : दोपहर 02 बजे से 03 बजे तक
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    शिफ्ट 4 : शाम 4:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
 
12:04 PM, 19-Nov-2022

Sarkari Exam एसबीआई की क्लर्क भर्ती 2022

जिन उम्मीदवारों ने भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई की क्लर्क भर्ती 2022 के लिए आवेदन किया था, वे अपनी शिफ्ट के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होंगे। एसबीआई क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 19, 20 और 25 नवंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। एसबीआई पूरे दिन चार पारियों में परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवारों का परीक्षण तीन प्रमुख वर्गों - अंग्रेजी भाषा, तार्किक तर्क और मात्रात्मक योग्यता पर किया जाएगा।
10:55 AM, 19-Nov-2022

Sarkari Naukri LIVE SBI Clerk 2022 Prelims Exam Today

भारतीय स्टेट बैंक की क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 2022 फिर से शुरू हो गई है। जिन उम्मीदवारों ने SBI क्लर्क 2022 भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे आज अपनी SBI प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा चार शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। 
10:31 AM, 19-Nov-2022

Job Results Live: CBMR Recruitment

उत्तर प्रदेश सरकार के जैव चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (CBMR) में विभिन्न पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू हुई है। सेंटर ऑफ बायोमेडिकल रिसर्च में एक नियमित आचार्य एवं 10 सहायक आचार्य के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्यता एवं पात्रता संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbmr.res.in पर जाकर अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार 19 दिसंबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed