फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jobs Results Live: यहां निकलीं 50 हजार नौकरियां, सैलरी भी हजारों में, जानें कब, कहां और कैसे करना होगा आवेदन?

Sat, 28 Jan 2023 07:57 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 28 Jan 2023 07:57 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Latest Vacancy Jobs Results Live Sarkari Exam: अगर आप भी नौकरी खोज रहे हैं, तो आपको हम यहां ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन सैलरी पा सकते हैं। दरअसल, इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं। 

विज्ञापन
Govt Jobs Results Live Sarkari Naukri Latest Vacancy Recruitment Exam News Update Admit Card Answer Key
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

07:57 PM, 28-Jan-2023

Govt Jobs JKPSC AE Recruitment के लिए आवेदन की प्रक्रिया

  1.                                                  
                    
    
                                                     
                    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।
  2.                                                  
                    
    
                                                     
                    रिक्रूटमेंट टैब के तहत जॉब्स/ ऑनलाइन एप्लिकेशन पर क्लिक करें।
  3.                                                  
                    
    
                                                     
                    इसके बाद ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  4.                                                  
                    
    
                                                     
                    अपना आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  5.                                                  
                    
    
                                                     
                    इसके बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।
07:14 PM, 28-Jan-2023

Sarkari Naukri Exam सहायक अभियंता सिविल के पद पर भर्ती

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की जल शक्ति विभाग में सहायक अभियंता सिविल के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार पांच फरवरी, 2023 तक jkpsc.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा अप्रैल 2023 के चौथे सप्ताह में आयोजित होने वाली है। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 50 सहायक अभियंता (सिविल) के रिक्त पदों को भरना है।  
विज्ञापन
06:44 PM, 28-Jan-2023

Sarkari Naukri JKPSC AE Civil Recruitment

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) ने जल शक्ति विभाग में सहायक अभियंता (सिविल) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया है।
06:00 PM, 28-Jan-2023

Govt EXAM BPSC 68th CCE Admit Card

बीपीएससी 68वीं सीसीई परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक होनी है। परीक्षा राज्य के 38 जिलों के 806 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। सीसीई परीक्षा को तीन भागों प्रीलिम्स, मेन और इंटरव्यू में बांटा गया है।
05:20 PM, 28-Jan-2023

Sarkari Naukri: एमपीपीएससी राज्य इंजीनियरिंग सेवा भर्ती

आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को नामांकन जानकारी में सुधार विंडो 17 फरवरी, 2023 तक खुली रहेगी। एमपीपीएससी राज्य इंजीनियरिंग सेवा भर्ती परीक्षा 2022 सहायक अभियंता (सिविल) 18 पद, सहायक अभियंता (एग्रीकल्चर) के 17 पद और एक सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल) के कुल 36 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी। 
05:01 PM, 28-Jan-2023

Govt Jobs MPPSC AE Recruitment 2022

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर 15 फरवरी, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:08 PM, 28-Jan-2023

Jobs Exam KVS Exam Date 2023 Released

केंद्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) ने शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती (Teaching-Non Teaching Jobs) के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा की तिथियों (Exam Dates) का एलान कर दिया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से टीचिंग और नॉन टीचिंग के 13 हजार 404 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा फरवरी से मार्च, 2023 के मध्य आयोजित करने का फैसला किया है। 
02:44 PM, 28-Jan-2023

Govt Jobs Results Live PSSSB Recruitment

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने ग्रुप सी के फायरमैन और वाहन चालकों के 1317 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। पीएसएसएसबी की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शनिवार, 28 जनवरी, 2023 से शुरू हो गई है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। 
01:40 PM, 28-Jan-2023

सरकारी नौकरी TSPSC Jobs 2023

तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने भर्ती अधिसूचना जारी कर आवेदन मांगे हैं। ये भर्ती अभियान तेलंगाना में 1300 से ज्यादा ग्रुप सी यानी समूह तीन के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान की शुरूआत हो चुकी है। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जाएं। 
12:20 PM, 28-Jan-2023

Jobs Live BPSC 68th CCE Admit Card

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) के लिए शनिवार, 28 फरवरी को प्रवेश पत्र जारी करेगा। योग्य और पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed