फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Job Live 2023: जेई-प्रबंधक सहित कई पदों पर निकली भर्ती, यहां पढ़ें सरकारी नौकरी से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट

Wed, 08 Nov 2023 03:17 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 08 Nov 2023 03:17 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Result 2023 Live Updates: कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां चल रही हैं। इन भर्तियों के लिए हर योग्यता का उम्मीदवार आवेदन करने का पात्र है। अगर सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो इस सपने को साकार करने का यह सुनहरा मौका है।
 

विज्ञापन
Government jobs 2023 live SSC MTS SBI RBI CTET UP Board CBSE Board Datesheet UPSC UP Police UPSSSC Updates
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

03:16 PM, 08-Nov-2023

AIBE 18 Exam 2023

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन XVIII परीक्षा की तारीख फिर से स्थगित कर दी गई। एआईबीई 18 पहले 3 दिसंबर को आयोजित होने वाली थी, लेकिन बार काउंसिल ऑफ इंडिया अब 10 दिसंबर को एआईबीई 18 परीक्षा आयोजित करेगा।...अधिक पढ़ें
03:15 PM, 08-Nov-2023

Goernment jobs 2023: नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी में भर्ती

NEHU Recruitment 2023: नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी में एलडीसी, एमटीएस और अन्य के 154 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 04 नवंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nehu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 02 दिसंबर 2023 तक है।...अधिक पढ़ें
विज्ञापन
01:02 PM, 08-Nov-2023

Jobs: आईआरईएल में भर्ती

IREL Supervisor Recruitment 2023: आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड ने गैर-संघीय पर्यवेक्षक पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईआरईएल की आधिकारिक वेबसाइट irel.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 14 नवंबर 2023 तक है।
01:01 PM, 08-Nov-2023

सरकारी नौकरी: अप्रेंटिस भर्ती

NLC Apprentice Recruitment 2023: नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (एनएलसी) इंडिया लिमिटेड में 877 पदों पर अपरेंटिसशिप के लिए भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  nlcindia.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 10 नवंबर 2023 तक है।
01:01 PM, 08-Nov-2023

Sarkari Naukri result Update 2023 BEML Recruitment 2023

बीईएमएल लिमिटेड की तरफ से कई क्षेत्रों में कार्यकारी निदेशक, उप महाप्रबंधक, सहायक प्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक, अधिकारी, सहायक अधिकारी, मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक, प्रबंधक और प्रबंधन प्रशिक्षु के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
01:00 PM, 08-Nov-2023

ITBP Constable GD Recruitment 2023

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल सामान्य ड्यूटी (Constable GD) के 248 पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। इन रिक्तियों के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। ये रिक्तियां खेल कोटा-2023 के तहत हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 नवंबर 2023 से आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर 2023 तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:00 PM, 08-Nov-2023

Sarkari Job 2023: आईआईटी जम्मू में भर्ती

IIT Jammu Non-Teaching Recruitment 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जम्मू ने रजिस्ट्रार, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी, प्रयोगशाला सहायक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए 05 नवंबर से पंजीकरण शुरू हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iitjammu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2023 तक है।
12:59 PM, 08-Nov-2023

NER Gorakhpur Junior Technical Associate Vacancy

उत्तर पूर्व रेलवे, गोरखपुर, भर्ती बोर्ड ने एनईआर आरआरसी गोरखपुर के तहत जूनियर टेक्निकल एसोसिएट पदों पर भर्ती कर रहा है। आवेदन की प्रक्रिया 26 अक्तूबर 2023 से आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर जारी है। रेलवे में करिअर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक मौका है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और फटाफट आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें, क्योंकि आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक है।...अधिक पढ़ें
11:30 AM, 08-Nov-2023

Jobs: करेंसी नोट प्रेस में भर्ती

Currency Note Press Nashik Recruitmenmt: करेंसी नोट प्रेस नासिक ने जूनियर तकनीशियन और अन्य पदों की कुल 113 रिक्तियों को भरने के लिए ऑनलाइन भर्ती अभियान शुरू किया है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र और अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट - cnpnashik.spmsil.com पर जाकर करियर टैब के तहत देख सकते हैं। आवेदन पत्र को भरकप जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है। 
11:29 AM, 08-Nov-2023

RBI Assistant Admit Card 2023

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने असिस्टेंट भर्ती प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Opportunities.rbi.org.in पर जाकर आपना एडमिट काार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।...अधिक पढ़ें
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed