Veerangana Protest Live: सांसद से दुर्व्यवहार पर गुस्साए भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस की गाड़ियों पर किया पथराव
{"_id":"640c30b45dd50c4e920536e4","slug":"poonia-said-undeclared-emergency-in-the-state-2023-03-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"Veerangana Protest Live: सांसद से दुर्व्यवहार पर गुस्साए भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस की गाड़ियों पर किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 11 Mar 2023 03:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 11 Mar 2023 03:17 PM IST
खास बातें
कार्यकर्ताओं में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पर पुलिस के हाथ उठाने की घटना को लेकर भारी रोष है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस और सरकार को चेतावनी दी इसकी कीमत चुकानी होगी।
विज्ञापन
पुलिस की गाड़ियों पर पथराव
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:01 PM, 11-Mar-2023
सांसद पर पुलिस की बर्बरता के विरोध में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का धरना
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और सांसद रंजीता कोली के साथ पुलिस के गए अमानवीय व्यवहार के विरोध में भाजपा के नेताओं में एक जुटाता दिखाई दी। हालांकि वीरांगनाओं की लड़ाई में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा अकेले ही लड़ाई लड़ रहे थे, परंतु अब पूरी भाजपा एकजुट होकर सड़क पर उतर गई है। कार्यकर्ताओं के जोश और गुस्से के चलते पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया गया। पुलिस के साथ झड़प भी हुई।
इससे पहले सैकड़ों की संख्या में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के समर्थक और भाजपा के कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय पर एकत्र हुए। प्रदेश कार्यालय में तैयार किए गए मंच पर भाजपा के बड़े नेताओं ने अपनी बात रखी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी और राजेंद्र राठौर ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार की अनदेखी और सांसदों के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए सरकार को चेताया कि अब जनता इसका जवाब देगी।
भाषण के बाद सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहकार मार्ग की ओर कूच किया गया। यहां मौजूद पुलिस बल के बैरीकेड्स को तोड़ते हुए भाजपा के कार्यकर्ता आगे बढ़ते रहे। हालांकि राजेंद्र राठौर ने गांधी वादी तरीके से धरने की बात कही थी, परंतु कार्यकर्ताओं के जोश और गुस्से के चलते पुलिस की गाड़ियों पर पथराव कर दिया। पुलिस के साथ झड़प भी हुई। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सतीश पूनिया सहित कई नेताओं को गिरफ्तार किया। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ पर

वीरांगना कविता सामोता बोलीं- मुख्यमंत्री मांगें माने या न माने मुलाकात तो करें
नीमकाथाना की वीरांगना कविता सामोता ने कहा कांग्रेस सरकार ने वीरांगनाओं के साथ अमर्यादित व्यवहार किया वीरांगनाओं के दर्द को मैं अच्छी तरह समझ सकती हूं। एक सैनिक जब सीमा पर जाता है तो वह जाति नहीं देखता। वीरांगनाओं को अपना हक मांगने के लिए सड़कों पर आना पड़ रहा है। वीरांगनाओं की हक की लड़ाई लड़ने वाले सांसद किरोड़ी लाल मीणा और सांसद रंजीता कोली के साथ दुर्व्यवहार किया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वीरांगनाओं की मांगें माने या न माने लेकिन एक बार मुलाकात तो करें। हम सभी वीरांगनाओं को हक दिलाकर रहेंगे।

01:33 PM, 11-Mar-2023
पूनिया
- फोटो : Amar Ujala Digital
किरोड़ी लाल मीणा के साथ पुलिस की मारपीट को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार बुनियादी मुद्दों पर न बात सुनती है न समाधान करती है। वीरांगनाओं के मामले में न कांग्रेस सरकार ने रुचि ली न संज्ञान लिया। वीरांगनाओं की आवाज उठाने वाले बुजुर्ग सांसद किरोड़ी लाल मीणा को भी प्रताड़ित किया।
सांसद रंजीता कोली जब वीरांगना से मिलने पहुंचीं तो उनको भी प्रताड़ित किया गया। मुख्यमंत्री के इशारे पर इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा लगता है राजस्थान में आपातकाल की स्थिति हो गई है। दोनों सांसदों के साथ जिस तरह कि प्रताड़ना हुई है उसको लेकर आज बीजेपी कांग्रेस को घेर रही है। मुख्यमंत्री और उनके मंत्री नहीं चाहते हैं कि वीरांगनाओं की समस्याओं का समाधान हो।
01:19 PM, 11-Mar-2023
पूर्व सांसद रामकुमार वर्मा
- फोटो : Amar Ujala Digital
बीजेपी हर अत्याचार के खिलाफ खड़ी: पूर्व सांसद रामकुमार वर्मा
सांसद किरोड़ी लाल मीणा के साथ पुलिस की मारपीट को लेकर बीजेपी के पूर्व सांसद रामकुमार वर्मा ने कहा बीजेपी हर अत्याचार के खिलाफ खड़ी रहती है। जब तक वीरांगनाओं को न्याय नहीं मिलेगा बीजेपी उनके साथ खड़ी है। खुद कांग्रेस के विधायक भी वीरांगनाओं को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। किसी सांसद के साथ ऐसी बर्बरता पहली बार हुई है। शांतिपूर्ण तरीके से वीरांगनाओं से मिलने सांसद जा रहे थे। कांग्रेस सरकार के इशारे पर पुलिस ने सांसदों के साथ मारपीट की है।

12:59 PM, 11-Mar-2023
Veerangana Protest Live: सांसद से दुर्व्यवहार पर गुस्साए भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस की गाड़ियों पर किया पथराव
किरोड़ी लाल मीणा और सांसद रंजीता कोली के साथ पुलिस की मारपीट को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अघोषित आपातकाल की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन