फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Live: खरगे ने बुलाई अहम बैठक, गोंडों को ST में शामिल करने के प्रस्ताव वाला बिल राज्यसभा में पेश

Tue, 13 Dec 2022 08:19 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 13 Dec 2022 08:19 PM IST
खास बातें

 भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प के मुद्दे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज संसद में सरकार की तरफ से बयान जारी किया। उन्होंने लोकसभा और राज्यसभा में जवाब देते हुए कहा कि नौ दिसंबर को PLA गुट (चीनी सेना) ने तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में, LAC पर अतिक्रमण कर यथास्थिति को एकतरफा बदलने का प्रयास किया। चीन के इस प्रयास का हमारी सेना ने दृढ़ता के साथ सामना किया। इस झड़प में दोनों तरफ की सेना को हल्की चोटें आईं। भारतीय सेना ने बहादुरी दिखाते हुए चीन के सैनिकों को अतिक्रमण करने से रोका और वापस लौटने पर मजबूर किया। कुछ ही देर में हमारे सैनिकों ने चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया।  संसद से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
Winter Session of Parliament 2022 Live: Lok Sabha, Rajya Sabha, India China Clash Issue
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

08:19 PM, 13-Dec-2022
संसदीय पैनल ने जताई चिंता
एक संसदीय समिति ने मंगलवार को राज्यसभा में सीआरपीएफ और बीएसएफ जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में बहुत कम संख्या में महिलाओं की भर्ती पर निराशा जताई। साथ ही इस समिति ने सीमा चौकियों पर अनुकूल माहौल बनाने के लिए कार्रवाई की मांग की है जिससे कि सुरक्षा बलों में शामिल होने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया जा सके। भाजपा के राज्यसभा सदस्य बृजलाल की अध्यक्षता वाली गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति ने यह चिंता जाहिर की। 

इस समिति ने राज्यसभा में पेश अपनी रिपोर्ट में कहा कि समिति यह जानकर निराश है कि महिलाएं सीएपीएफ की कुल क्षमता का केवल 3.68 प्रतिशत हैं। ऐसे में समिति सिफारिश करती है कि गृह मंत्रालय को सीएपीएफ में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
06:21 PM, 13-Dec-2022
2021-22 में 3,744 पीजी मेडिकल सीटें खाली रहीं: सरकार
केंद्र सरकार ने राज्यसभा में शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए पीजी मेडिकल की सीटों के रिक्त रहने के बारे में जानकारी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को राज्यसभा को बताया कि 2021-2022 के लिए उपलब्ध 60,202 स्नातकोत्तर (पीजी) मेडिकल सीटों में से 3,744 सीटें काउंसलिंग के बाद खाली रहीं। इसी तरह, 2021-2022 में उपलब्ध 92,065 यूजी सीटों में से 197 सीटें एमबीबीएस पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग के बाद खाली रह गईं।
विज्ञापन
06:19 PM, 13-Dec-2022
अनुमानित कैंसर के मामले और इससे मौतों की संख्या में हुई बढ़ोतरी
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को राज्यसभा में बताया कि देश में 2020 से लेकर 2022 के बीच की अवधि में कैंसर के मामलों और इसके कारण होने वाली अनुमानित मौतों में बढ़ोतरी हुई है। गौरतलब है कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम के अनुसार, विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा भारत में कैंसर के मामलों की अनुमानित संख्या 2020 में 13,92,179 थी। जो कि 2021 में में बढ़कर 14,26,447 हो गई। वहीं, 2022 में यह संख्या 14,61,427 हो गई है। 
06:04 PM, 13-Dec-2022
मंडाविया ने दी जानकारी
राज्यसभा में मंगलवार को सरकार ने साफ किया कि मेडिकल शिक्षा में अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) सहित सभी वर्गों को आरक्षण दिया जा रहा है। इसमें किसी भी वर्ग के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की।
06:04 PM, 13-Dec-2022
दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी की घटती सदस्यता पर जताई चिंता
संसद की एक समिति ने दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी की घटती सदस्यता पर चिंता जताई है। पैनल ने सिफारिश की है कि सरकार को लिखित सामग्री का बड़ी स्तर पर डिजिटलीकरण करके एक वर्चुअल पुस्तकालय बनाना चाहिए। पर्यटन, परिवहन एवं संस्कृति संबंधी स्थायी समिति की 328वीं रिपोर्ट में सरकार की ओर से की गयी कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए समिति ने यह चिंता जताई है। समिति ने कहा कि हाल के समय में दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी की सदस्य संख्या में कमी चिंताजनक है, जिसके कारणों में से एक कोविड-19 महामारी है।
06:03 PM, 13-Dec-2022
गोंड जाति से जुड़ा विधेयक राज्यसभा में पेश  
राज्यसभा में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में शामिल करने वाला विधेयक पेश किया गया। आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने विधेयक पर विचार करने और इसे पारित करने का प्रस्ताव पेश किया। गौरतलब है कि इस बिल में उत्तर प्रदेश के चार जिलों चंदौली, कुशीनगर, संत कबीर नगर और संत रविदास नगर में गोंड समुदाय को अनुसूचित जाति से बाहर करने के लिए अनुसूचित जाति के आदेश में संशोधन करने की बात कही गई है। साथ ही इन चार जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति के रूप में मान्यता देने के लिए अनुसूचित जनजाति के आदेश में संशोधन करने का प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:54 PM, 13-Dec-2022
तीन साल में रोजाना साइबर क्राइम की 1500 शिकायतें
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में जानकारी दी कि पिछले तीन साल में देश भर में रोजाना साइबर अपराध की करीब 1,500 शिकायतें दर्ज की जाती हैं। इनमें से केवल दो प्रतिशत में ही एफआईआर दर्ज होती है। उन्होंने लोकसभा में 1 जनवरी, 2020 से 7 दिसंबर, 2022 तक यानी करीब 1,050 दिनों तक देश में साइबर क्राइम की घटनाओं का डेटा देते हुए यह जानकारी साझा की। केंद्रीय मंत्री द्वारा साझा किए गए डेटा के मुताबिक, इस काल में 16 लाख से अधिक साइबर अपराध की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने एक लिखित जवाब में कहा कि 1 जनवरी, 2020 से 7 दिसंबर, 2022 तक 32,000 से अधिक प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। 
05:45 PM, 13-Dec-2022

मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी विपक्षी दलों के नेताओं की बुलाई बैठक

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी विपक्षी दलों के नेताओं की कल बैठक बुलाई है। इस बैठक में जारी शीकालीन सत्र के लिए रणनीति पर चर्चा की जाएगी। 
04:32 PM, 13-Dec-2022
कश्मीरी प्रवासियों को दी गईं 2,639 सरकारी नौकरियां : सरकार
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में मंगलवार में प्रवासी कश्मीरियों के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री विकास पैकेज (पीएमडीपी), 2015 के तहत कश्मीरी प्रवासियों को 2,639 सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने घाटी में जम्मू-कश्मीर सरकार के विभिन्न विभागों में काम करने वाले कश्मीरी प्रवासी कर्मचारियों के लिए 6,000 ट्रांजिट आवास के निर्माण को मंजूरी दी है।
04:32 PM, 13-Dec-2022
सोशल मीडिया के जरिए आतंक फैलाने की संभावना पहले से कहीं ज्यादा- सरकार
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में एक लिखित प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि सोशल मीडिया के इस्तेमाल से आतंक फैलाने क्षमता पहले से कहीं अधिक है। यह देश की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरा है। गृह राज्य मंत्री ने कहा कि भारत में आतंकवाद बड़े पैमाने पर सीमा पार से प्रायोजित है और वैश्विक आतंकवादी समूह और भारत के प्रति शत्रुता रखने वाली कुछ विदेशी एजेंसियां और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, इंटरनेट आदि के माध्यम से लोगों को कट्टरपंथी बनाने और आतंकवाद फैलाने का प्रयास कर रही हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed