Winter session 2021: हंगामे की भेंट चढ़ा संसद सत्र का तीसरा दिन, लोकसभा में उठी समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग
{"_id":"61a6edaea03972199938003e","slug":"winter-session-2021-live-3rd-day-of-parliament-loksabha-rajya-sabha-bjp-congress-opposition-news-and-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Winter session 2021: हंगामे की भेंट चढ़ा संसद सत्र का तीसरा दिन, लोकसभा में उठी समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wed, 01 Dec 2021 11:04 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:04 PM IST
खास बातें
संसद के शीतकालीन सत्र का तीसरा भी हंगामेदार रहा। दो दिन के हंगामे के बाद आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया लोकसभा में सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी(विनियमन) विधेयक, 2020 पेश किया। हालांकि, हंगामे की वजह से दोनों सदन कल तक के लिए स्थगित कर दिए गए।
विज्ञापन
विपक्ष के प्रदर्शन में राहुल गांधी भी शामिल हुए।
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
11:00 PM, 01-Dec-2021
दिल्ली में अपराध की घटनाओं में गिरावट
सरकार ने बुधवार को संसद को बताया कि दिल्ली में 2019 की तुलना में वर्ष 2020 में अपराध की घटनाओं में 16.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा रिपोर्ट किए गए अपराध के आंकड़ों को सदन के सामने रखा। उन्होंने कहा कि हमारे पास 2020 तक की रिपोर्ट उपलब्ध हैं।10:23 PM, 01-Dec-2021
बांध सुरक्षा (संशोधन) बिल-2019 पेश
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे और शोर-शराबे के बीच बांध सुरक्षा विधेयक (संशोधन)-2019 पेश किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि देश में छोटे-बड़े 5,000 बांध हैं। इनमें से ज्यादातर बांध 25 साल से पुराने हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इनमें से 670 बांध भूकंप के लिहाज से संवेदनशील हैं।
विज्ञापन
10:22 PM, 01-Dec-2021
लोकसभा में उठी समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग
नई दिल्ली। लोकसभा में बुधवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए कानून बनाने की मांग की। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट की हालिया व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी इसे लागू न किया जाना दुखद है। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर बंटवारे के बावजूद भारत धर्मनिरपेक्ष देश है। यहां धर्म आधारित निजी कानून को स्वीकार नहीं किया जा सकता। हम समान नागरिक संहिता लागू नहीं कर रहे, इसलिए इसमें अदालतों को लगातार हस्तक्षेप करना पड़ रहा है।08:06 PM, 01-Dec-2021
लोकसभा कल तक के लिए स्थगित
हंगामे की वजह से लोकसभा को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया।07:10 PM, 01-Dec-2021
रेलवे का घाटा कम हुआ
रेलवे ने संसद को बताया कि किराए में छूट की वजह से होने वाला नुकसान 2019-20 में 2,059 करोड़ से घटकर 2020-21 में 38 करोड़ तक आ गया है। यह ऐसे वक्त है, जब मरीज या छात्रों को दी जाने वाली हर तरह की सब्सिडी कोरोना महामारी की वजह से निलंबित है।06:49 PM, 01-Dec-2021
महिला सांसद के लिए रोका विरोध
लोकसभा में बुधवार को एक बड़ा ही दिलचस्प नजारा उस वक्त देखने को मिला, जब नारेबाजी कर रहे कुछ सांसदों ने एक महिला सांसद के लिए विरोध प्रदर्शन को रोक दिया। इसके उन्हें लोकसभा अध्यक्ष की ओर से सराहना भी मिली। उन्होंने इसे लोकतंत्र की सुंदरता करार दिया। दरअसल, लोकसभामें टीआरएस के सांसद किसानों के मुद्दों को लेकर नारेबाजी और तख्तियां दिखा रहे थे। तभी बीजू जनता दल की सांसद प्रमिला बिस्मोई ने मातृत्व लाभ के मुददों को उठाना चाहा। इस पर अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे राजेंद्र अग्रवाल ने शोर कर रहे सांसदों से शांत होने का कहा। खास बात रही कि उन्होंने इसे मान भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:44 PM, 01-Dec-2021
25 वेयरहाउस के लिए फंड वापस लिए
आंध्र प्रदेश में संभावित 45 वेयरहाउस प्रोजेक्ट में 25 के लिए जारी किए गए इंफ्रास्ट्रक्चर फंड को वापस ले लिया गया है। सरकार ने बुधवार को संसद में बताया कि संभावित जगह पर जमीन की अनुपलब्धता के कारण यह फैसला लिया गया है। वेयरहाउस इंफ्रास्ट्रक्चर फंड को नाबार्ड के लिए सेटअप किया गया था। इसका मकसद पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर को वेयरहाउस, सिलोस, कोल्ड स्टोरेज के निर्माण के लिए लोन उपलब्ध कराना था।06:39 PM, 01-Dec-2021
64 मामलों में सीबीआई जांच पांच साल से अधिक समय से लंबित
सरकार ने बुधवार को संसद को बताया किया कि पांच साल से अधिक समय से कुल 64 मामलों की सीबीआई जांच लंबित है। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा 1,256 मामलों की जांच की जा रही है और इनमें से 64 पांच साल से अधिक समय से लंबित है।04:27 AM, 01-Dec-2021
सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी विधेयक पास, संस्थानों का होगा पंजीयन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को लोकसभा में सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी नियमन विधेयक (Assisted Reproductive Technology Regulation Bill) पेश किया। इसे सरकार ने आसानी से पास भी करा लिया है। इस विधेयक का मकसद देशभर में संतानोत्पत्ति में मददगार सभी क्लीनिकों व चिकित्सा पेशेवरों का एक राष्ट्रीय रजिस्टर तैयार करना और उनके पंजीयन की व्यवस्था करना है। मंडाविया ने बताया कि यह विधेयक सितंबर 2020 में पेश किया गया था। सदन ने इसे स्थायी समिति को भेज दिया था। स्थायी समिति ने कई सुझाव दिए थे और सरकार ने उन सिफारिशों पर विचार किया है।
03:25 PM, 01-Dec-2021